Bharat Express DD Free Dish

भारत में मिली सोने के विशाल भंडार, इस राज्य को मिलेगा बड़ा फायदा

ओडिशा के कई हिस्सों में सोने के भंडार मिले हैं. ये इलाके ज्यादातर आदिवासी बहुल और आर्थिक रूप से पिछड़े हैं. मयूरभंज के जसिपुर, सुरियागुड़ा और सुलैपत में सर्वे किया जा रहा है.

Pakistan Gold reserve

ओडिशा के खनिज मंत्री बिभूति भूषण जेना ने हाल ही में विधानसभा में बताया कि राज्य के कई जिलों में सोने के बड़े भंडार मिले हैं. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के मुताबिक, सुंदरगढ़, नवरंगपुर, अंगुल, कोरापुट और क्योंझर जिलों में सोना पाया गया है। इसके अलावा, दूसरे इलाकों में भी खोज जारी है. इस खोज से ओडिशा का खनन क्षेत्र मजबूत होगा और बड़े पैमाने पर सोने की खुदाई शुरू हो सकती है.

ओडिशा में पहली बार होगी सोने की खान की नीलामी

सरकार ने देवगढ़ जिले में पहली बार सोने की खान की नीलामी की योजना बनाई है. ओडिशा सरकार, GSI और ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन (OMC) मिलकर यह देख रहे हैं कि कहां-कहां सोने की खुदाई करना फायदेमंद होगा. फिलहाल मयूरभंज, मलकानगिरी और देवगढ़ के जलाडीही क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है. इसका नतीजा 2025 तक आने की उम्मीद है. क्योंझर के गोपुर-गाजीपुर क्षेत्र में भी खनन की संभावनाएं देखी जा रही हैं.

ओडिशा के कई इलाकों में मिला सोना

ओडिशा के कई हिस्सों में सोने के भंडार मिले हैं. ये इलाके ज्यादातर आदिवासी बहुल और आर्थिक रूप से पिछड़े हैं. मयूरभंज के जसिपुर, सुरियागुड़ा और सुलैपत में सर्वे किया जा रहा है. देवगढ़ के जलाडीही इलाके में भी तांबे और सोने की खोज जारी है. क्योंझर के गोपुर-गाजीपुर क्षेत्र को भी खनन के लिए उपयुक्त माना जा रहा है. सरकार जल्द से जल्द खनन प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है.

नीलामी से आएगा बड़ा बदलाव

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा में पहली सोने की खान की नीलामी होने वाली है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा. सरकार सोने की उपलब्धता की जांच कर रही है ताकि निजी निवेशकों को आकर्षित किया जा सके और खुदाई के सही तरीके अपनाए जा सकें. आदासा-रामपाली इलाके में भी सोने की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है, जहां सरकार अब खनन की रणनीति तैयार कर रही है. नीलामी से राज्य को आर्थिक लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे.

ओडिशा में प्लेटिनम भी मिला

सोने के अलावा, ओडिशा के क्योंझर जिले में उच्च गुणवत्ता वाला प्लेटिनम भी मिला है. इस खोज ने ओडिशा को खनिज संपदा के मामले में और भी मजबूत बना दिया है. इस नई खोज से कई कंपनियों ने खनन के लिए परमिट मांगे हैं. लेकिन सरकार पहले सभी नियम और पर्यावरण से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है ताकि खुदाई से कोई नुकसान न हो.

ओडिशा में सोने और प्लेटिनम की खोज से राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिल सकता है. अगर खनन सही तरीके से किया गया, तो इससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे और स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़े Nagpur Violence: फडणवीस सरकार का बड़ा एक्शन, नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के घर पर चला बुलडोजर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read