होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter
IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है. हैदराबाद के बाद रायपुर में भी भारत ने जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है, और भारत ने घर पर न्यूजीलैंड को लगातार सातवीं वनडे सीरीज में मात दी. इस मुकाबले में सबसे खास बात यह रही कि भारतीय तेज गेंदबाज लंबे समय बाद खतरनाक अंदाज में दिखे. सिराज पिछले कुछ मैचों में अपनी छाप छोड़ रहे थे लेकिन इस बीच शमी ने भी इस मैच में कमाल दिखाया. भारतीय खेमे में इस जीत के साथ खुशी की लहर दौड़ गयी जबकि जबकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ नजर आ रही है.
बस एक जीत… और वर्ल्ड नंबर 1 टीम बन जाएगी भारत
न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद भारत अब वनडे रैंकिंग में नंबर-1 होने के भी बेहद करीब आ गया. ICC रैंकिंग में अब टीम इंडिा के 113 पॉइंट्स हो गए और वह एक पायदान की छलांग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. अगर टीम इंडिया सीरीज का तीसरा मैच भी जीत लेती है तो वह नंबर-1 पर काबिज हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: रोहित शर्मा बने ‘गजनी’ के आमिर खान! ये VIDEO देख कर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी
पहले नंबर-1 पर काबिज न्यूजीलैंड के 2 पॉइंट्स का नुकसान हुआ और उसके भी अब 113 पॉइंट्स हो गए हैं. कीवी टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है. इंग्लैंड अब नंबर-1 हो गया है और उसके भी 113 पॉइंट्स हैं. देखा जाए तो तीनों टीमों के पॉइंट्स एक जैसे है लेकिन दशमलव के बाद के अंकों की गणना में इंग्लैंड सबसे आगे है.
सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया
पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने निराश किया और केवल 108 रन ही बना पाए. इसके बाद भारत ने 20.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की. रोहित (51)और शुभमन गिल (नाबाद 40) की सलामी जोड़ी ने भारत को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया. भारत ने दो विकेट जरूर गंवाए लेकिन यह लक्ष्य कभी चुनौतीपूर्ण नहीं होने वाला था. इस जीत के साथ भारत ने घर पर न्यूजीलैंड को लगातार सातवीं वनडे सीरीज में मात दे दी है.
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…