Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश का पुराना इतिहास, जानिए कब-कब गई हैं लोगों की जानें

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश का पुराना इतिहास, जानिए कब-कब गई हैं लोगों की जानें

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश का इतिहास

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को एक और हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ. यह हादसा उस समय हुआ, जब हेलीकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था.केदारनाथ के आसपास आसमान में बहुत कोहरा था,इसलिए माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टर हादसे की एक वजह खराब मौसम भी हो सकता है. केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे की ये कोई पहली घटना नहीं है.बल्कि यहां हादसों का एक इतिहास है.

आइए जानते हैं अब तक केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसों के बारे में .

1. केदारनाथ में सबसे बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा 25 जून 2013 को हुआ था. उस समय केदारनाथ में प्रलयंकारी बाढ़ आयी थी.बाढ़ राहत के काम में सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर लगा था. इस दौरान गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच घनी पहाड़ियों में कोहरे और खराब मौसम में वह क्रैश हो गया. इस घटना में पायलट समेत 20 जवान शहीद हो गए थे.
2. 2010 में केदारनाथ धाम में एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर के पंखे से कटकर एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई थी.
3.2013 में 21 जून को एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी के पास पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया था.
4.2013 में 24 जुलाई को केदार घाटी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इसमें एक पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई थी.
5. 2018 में तीन अप्रैल को सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर बिजली के तार से उलझकर क्रैश हो गया था. इस घटना में सभी सवार सुरक्षित बच गए थे.
6. 2019 में 23 सितंबर को केदारनाथ में हेलीपैड पर यूटी एयर हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ करते हुए क्रैश हो गया था. लेकिन इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital