Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

छठ पूजा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘चिंता मत कीजिए सब अच्छा होगा’

CM Nitish on Chhath Puja: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना गंगा घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया.

CM Nitish

सीएम नीतीश कुमार.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

CM Nitish on Chhath Puja: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना गंगा घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. इसके बाद कहा, आप लोग चिंता मत कीजिए सब अच्छा होगा. प्रशासन की ओर से अच्छी तैयारी की जा रही है. यही देखने के लिए हम लोग आए हैं. हालांकि, कुछ घाटों पर दलदल की स्थिति को लेकर जब सीएम से सवाल किया गया तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया.

बता दें कि आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल मार्ग से पटना सिटी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया साथ ही गंगा घाटों को सुरक्षित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी को विशेष दिशा निर्देश दिए.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया पोस्ट

नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी थे. सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, लोक आस्था का महान पर्व छठ आ रहा है. छठ व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पटना के छठ घाटों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सफाई और सौन्दर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया. पूरे प्रदेश में छठ घाटों के दुरुस्तीकरण और सौंदर्यीकरण का काम जारी है.

बिहार भाजपा ने भी एक पोस्ट में लिखा कि लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का निरीक्षण कर सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की. पूरे प्रदेश में छठ घाटों को सुंदर और सुरक्षित बनाने का कार्य निरंतर जारी है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital