Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

पूर्वोत्तर में भाजपा के बड़े नेता कबिंद्र पुरकायस्थ का सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निधन हो गया. प्रधानमंत्री मोदी, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने उनके योगदान और समाजसेवा पर शोक व्यक्त किया.

Amit Shah Tamil Nadu Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के जंबुकेश्वरर और अरंगनाथ स्वामी मंदिर में पूजा की. उन्‍होंने इन प्राचीन धरोहरों की सराहना की. भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बताया.

पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में दिल्ली नगर निगम की अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई रात के समय हिंसक झड़प में बदल गई.

BJP Congress Alliance Maharashtra: महाराष्ट्र में नगर परिषद के हालिया चुनावों में अकोला जिले की अकोट नगर परिषद और ठाणे के अंबरनाथ नगर परिषद में बहुमत नहीं मिलने पर बीजेपी ने कांग्रेस और AIMIM से गठबंधन कर लिया. जिसको लेकर शिवसेना शिंदे गुट ने बीजेपी को खूब खरी-खोटी सुनाई है.

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 7 जनवरी 2026 को राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ा. इस उपलब्धि पर डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

परीक्षा पे चर्चा 2026 की घोषणा: पीएम मोदी ने #ParikshaPeCharcha 2026 की घोषणा की. छात्रों से परीक्षा तनाव दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. कहा- मुझे एग्जाम वॉरियर्स के सवालों का इंतजार रहेगा!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा किया.

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में नाम बदलने के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है. कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके के बयान के बाद आदिवासी समाज सड़कों पर उतर आया.

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल हिंसा के बीच शांति की पहल देखने को मिली है. एक साथ 26 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है.

नई दिल्ली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अतिक्रमण को समाज और विकास के लिए कैंसर करार दिया. मंच ने कहा कि अतिक्रमण से कुछ गिने-चुने लोग लाभ उठाते हैं, जबकि पूरे समाज को नुकसान होता है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital