संसद आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए भीषण आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शहीद जवानों को नमन किया. इस हमले में नौ लोगों की जान गई थी, जबकि सभी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था.
कोलकाता में मेसी का इवेंट बना हंगामे का मैदान, फैन्स ने जताई नाराजगी, आखिर क्यों टूटा फैंस का गुस्सा?
GOAT India Tour 2025 के तहत लियोनेल मेसी भारत पहुंचे. कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में उनका इवेंट अव्यवस्था और हंगामे में बदल गया. फैन्स को मेसी की झलक तक नहीं मिली, जिससे गुस्साए दर्शकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और पुलिस को हालात संभालने पड़े.
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बढ़ाई गई सुरक्षा
Shivraj Singh Chouhan ISI Threat: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ISI के निशाने पर हैं. फिलहाल उनके पास Z+ सिक्योरिटी है लेकिन खतरे को देखते हुए दिल्ली और भोपाल में उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है.
24 साल बाद भी अमर है संसद के शहीदों का बलिदान, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
संसद भवन पर हमले की शनिवार को 24वीं बरसी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है.
पीएम मोदी ने शुरू किया अभियान, ढूंढ-ढूंढ कर रुपये बांट रही है सरकार, जानिए क्या है खास?
Your Money Your Right Campaign: केंद्र सरकार ने ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान शुरू किया है. इसके तहत बैंक जमा, बीमा, म्यूचुअल फंड, डिविडेंड और पेंशन जैसी अनक्लेम्ड संपत्तियों को उनके सही मालिक तक पहुंचाया जा रहा है.
महाराष्ट्र में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा GCC, ब्रुकफील्ड का एक बिलियन डॉलर निवेश
Asia Largest GCC: ब्रुकफील्ड महाराष्ट्र के पवई में एशिया का सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर (GCC) बना रहा है. 2 मिलियन स्क्वायर फीट में फैले इस प्रोजेक्ट में 1 बिलियन डॉलर का निवेश होगा और 45,000 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
तेलंगाना ने NCMEI प्रमुख के साथ उच्च-स्तरीय वार्ता, अल्पसंख्यक शिक्षा पर त्वरित कार्रवाई का किया वादा
हैदराबाद में शुक्रवार को हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों और तेलंगाना सरकार के बीच सहयोग के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया गया.
संसद भवन की वो भयावह शाम, 45 मिनट तक गोलियों की तड़तड़ाहट और 9 वीरों की शहादत
Parliament Attack: 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हमला किया था. इस हमले में 9 लोग शहीद हुए और सुरक्षाबलों ने पांचों आतंकियों को मार गिराया. अफजल गुरु को इस साजिश का दोषी ठहराया गया और 2013 में फांसी दी गई.
भारत की पहली महिला राफेल पायलट अब बनाएंगी अगली पीढ़ी के फाइटर पायलट
वाराणसी की बेटी विंग कमांडर शिवांगी सिंह ने एक बार फिर इतिहास रचा है. देश की पहली और अभी तक एकमात्र महिला रफाल पायलट अब भारतीय वायुसेना के भावी फाइटर पायलटों को तैयार करने वाली ट्रेनर बन गई हैं.
Weather Update: दिसंबर के महीने में ठंड ने दिखाया अपना रंग, दिल्ली में 15 तारीक से गिरेगा पारा, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल
दिसंबर में ठंड तेज हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर से दिल्ली-NCR में तापमान और नीचे जा सकता है. जानें यूपी, बिहार, पंजाब, हिमाचल समेत आपके राज्य में मौसम का अपडेट.







