Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी लग्जरी कारें जब्त कीं और 9 ठिकानों पर छापेमारी की.

कोटा के प्रताप नगर में सूने मकान में चोरी करने आए एक युवक की किस्मत ने ऐसा धोखा दिया कि वह रसोई के छोटे से छेद में फंसकर रह गया. मकान मालिक के वापस आने पर खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे गिरफ्तार किया.

ANTF और BSF के जॉइंट ऑपरेशन में पंजाब बॉर्डर से 19.980 किलो हेरोइन बरामद की गई है. पाकिस्तान-बेस्ड हैंडलर्स से जुड़े चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ड्रग सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है.

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और उनके भाई मोहम्मद कैफ को चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत बुलाया है. क्रिकेट मैचों में व्यस्त होने के कारण शमी सुनवाई में शामिल नहीं हो सके.

Kartikey Deepam Dispute: मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने कार्तिकेय दीपम विवाद में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा. अदालत ने कहा कि धार्मिक परंपराओं और सार्वजनिक शांति के बीच संतुलन बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है.

तमिलनाडु के चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय त्रिची दौरा कई सियासी उम्मीदों के साथ शुरू हुआ था, लेकिन इसका समापन बिना किसी बड़े राजनीतिक एलान या गठबंधन संकेत के हुआ.

दिल्ली के प्रतिष्ठित जेएनयू कैंपस (JNU) की शांति एक बार फिर भंग हो गई है. सोमवार की रात साबरमती हॉस्टल के बाहर अचानक मशालें जलीं और ऐसे नारे गूंजने लगे जिसने दिल्ली से लेकर पूरे देश की सियासत गरमा दी. क्योंकि, यहां नारे देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ लगाए गए हैं.

DRDO BM-04 Missile: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को BM-04 शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने की मंजूरी मिल गई है. यह मिसाइल 400 से 1500 किलोमीटर तक की दूरी पर सटीक हमला कर सकेगी.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप राज्य में लोकसेवा और सुशासन को नई गति दे रहे हैं.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि विकास को गति देने और युवाओं को सशक्त बनाने में सराहनीय योगदान दिया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital