Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

Delhi MCD By-election Results: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के उपचुनाव में बीजेपी ने 7 सीटें जीतीं है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 3, कांग्रेस ने 1 और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की.

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में AQI 450 के करीब पहुंच गया. तेज प्रदूषण के कारण अस्पतालों में सांस, अस्थमा और त्वचा की बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं.

आज भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके देश के प्रति विजन की तारीफ करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Sonia Gandhi Candidate: केरल के मुन्नार में स्थानीय निकाय चुनाव चर्चा में हैं क्योंकि बीजेपी ने नल्लाथन्नी वार्ड से सोनिया गांधी नाम की उम्मीदवार उतारी है. उनके नाम के पीछे की रोचक कहानी और चुनावी मुकाबला जानें.

Delhi Blast Case: केंद्र सरकार ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता माधव खुराना (Advocate Madhav Khurana) को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है. आइये जानें यह कौन हैं.

भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की प्राचीन परम्पराएं आज भी पूर्ण रूप से जीवंत हैं. वाराणसी (काशी) के बाल-वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे ने इसे सिद्ध कर दिखाया है.

सरकार ने अब सभी राज्यों के राजभवन को लोकभवन का नाम दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे विकसित तथा श्रेष्ठ भारत के निर्माण की स्वर्णिम यात्रा में एक अहम पड़ाव बताया है.

भारतीय सेना के इतिहास में कई बहादुर जवान हुए हैं. जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों को न सिर्फ हराया, बल्कि देश का सिर गर्व से ऊंचा किया. ऐसे ही एक बहादुर जवान लांस नायक अल्बर्ट एक्का हैं.

पटना में एक पारिवारिक शादी के दौरान चिराग पासवान का डांस वीडियो वायरल हो गया. अपनी फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ के गाने ‘कट्टो गिलहरी’ पर चिराग के ठुमकों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. यूज़र्स ने उनके कूल अंदाज़ की तारीफ की.

BHU Campus Violence: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) कैंपस में मंगलवार देर रात छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच विवाद बढ़ गया. झगड़े के बाद पथराव और तोड़फोड़ हुई, पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली. फिलहाल कैंपस में शांति है लेकिन तनाव बरकरार है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital