रायसेन में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में गोली लगी
Raisen Rape Case: मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया. आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी. फिलहाल उसका इलाज भोपाल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.
“संविधान जीवंत दस्तावेज, 76 वर्षों में देश ने तय की लंबी यात्रा”…संविधान दिवस पर बोले पूर्व CJI बी.आर. गवई
पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने संविधान दिवस पर कहा कि भारत का संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है, जिसने 76 वर्षों में लोकतंत्र, समानता और न्याय को मजबूत किया है. उन्होंने संसद और न्यायपालिका की ऐतिहासिक भूमिका पर भी प्रकाश डाला.
इंश्योरेंस के 50 लाख रुपए की रकम को हड़पने के लिए जिंदा युवक की डेड बॉडी लेकर श्मशान घाट पहुंचा कारोबारी
दिल्ली के एक कपड़ा कारोबारी ने 50 लाख रुपये की बीमा राशि पाने के लिए अपने नौकर अंशुल को मृत दिखाने की साजिश रची. वह ब्रजघाट श्मशान में नौकर की जगह एक पुतला लेकर अंतिम संस्कार करने पहुंचा, लेकिन पंडित ने चिता पर रखे कपड़े हटाए तो पुतला देखकर हड़कंप मच गया.
छत्तीसगढ़ में PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में होगा 60वां DGP-IG सम्मेलन, देश की सुरक्षा पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट
छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और एनएसए अजीत डोभाल (Ajit Doval) की मौजूदगी में 60वां अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 28 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में "विकसित भारत: सुरक्षा आयाम" थीम पर देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर नया ब्लूप्रिंट तैयार होगा.
पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 की तुलना में उत्तर प्रदेश का रेलवे बजट 18 गुना बढ़ा: अश्विनी वैष्णव
रेलवे प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार इज्जतनगर तक कर दिया है. यह नई सुविधा गुरुवार से लागू हो गई है.
Assam Anti Polygamy Bill: असम में पत्नी के रहते दूसरी शादी की तो 10 साल तक की जेल, सीएम बोले-महिलाओं के अधिकारों से समझौता नहीं
असम विधानसभा में गुरुवार को बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित कर दिया गया. इस बिल का मुख्य मकसद है छठी अनुसूची वाले आदिवासी क्षेत्रों को छोड़कर पूरे असम में बहुविवाह की प्रथा को गैरकानूनी घोषित करना और इसे समाप्त करना है.
‘हिमालय की जीवंत ऊष्मा’: CM पुष्कर धामी पर लिखी पुस्तक का विमोचन, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा– यह कृतित्व से व्यक्तित्व निर्माण की गाथा
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के सार्वजनिक जीवन पर एक प्रेरणादायक पुस्तक आई है— ‘हिमालय की जीवंत ऊष्मा’. इसे “कृतित्व से व्यक्तित्व निर्माण की गाथा” बताते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने मुख्यमंत्री को बधाई दी.
Tokyo deaflympics 2025 में शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलीटों को दी बधाई
जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित 25वें समर डेफलिंपिक्स 2025 में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एथलीटों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी.
पंजाब के इस गांव ने कर दिया कमाल, केंद्रीय मंत्री खुद जा पहुंचे देखने…6 साल से पराली नहीं जलाई
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Delhi Pollution) के बीच पंजाब का रणसिंह कलां गांव मिसाल बनकर उभरा है. इस गांव में पिछले 6 साल से पराली नहीं जलाई गई. किसान सुपर सीडर मशीनों से पराली को खेतों में ही नष्ट कर रहे हैं. इसकी सराहना करने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) गांव पहुंचे.
किसानों ने कहा- मोदी सरकार में खेती के लिए मिल रही अधिक बिजली, गेहूं से लेकर धान की एमएसपी बढ़ने से आमदनी बढ़ी
मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में खेती के लिए बिजली की आपूर्ति बढ़ी है. इसके साथ गेहूं से लेकर धान और अन्य फसलों की एमएसपी में इजाफा होने से आमदनी में इजाफा हुआ है.







