Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Cyclone Ditwah Reached India: श्रीलंका से चलकर साइक्लोन 'दित्वाह' अब दक्षिण भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया है. इस साइक्लोन का असर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर साफ दिखाई दे रहा है.

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. 37 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया, जिनमें 27 इनामी शामिल हैं.

पीएम मोदी ने मन की बात में काशी और तमिल संस्कृति के प्राचीन संगम पर प्रकाश डालते हुए काशी-तमिल संगमम 4.0 में भाग लेने का आह्वान किया. इसी बीच तमिलनाडु के विभिन्न शहरों से छात्रों का पहला दल वाराणसी रवाना हुआ, जो सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा.

Akhilesh Yadav On SIR And RJD Song: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव अचानक SIR का प्रचार करने लगे हैं. वहीं उन्हें बिहार वाला डर भी सताने लगा है. आइये जानें दोनों मामलों पर उन्होंने क्या कहा है?

Voter List Revision: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा सात दिन बढ़ा दी है. अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी और अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को होगा.

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 128वें एपिसोड में शहद उत्पादन को "मधु क्रांति" कहा. उन्होंने बताया कि भारत में शहद उत्पादन 76 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर डेढ़ लाख मीट्रिक टन हो गया है.

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तारीफ की. हाल ही में महिला क्रिकेट टीम नेपाल को शिकस्त देकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया है.

Ditva Cyclone: चक्रवात ‘दित्वा’ के असर से तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज बारिश और तूफानी हवाएं चल रही हैं. नागपट्टिनम जिले में नमक उत्पादन को भारी नुकसान हुआ है.

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 128वें एपिसोड का प्रसारण आज हुआ. इसमें उन्होंने कई अहम मुद्दों के साथ द्वितीय विश्व युद्ध से गीता महोत्सव बात की है. आइये जानें उन्होंने क्या कहा?

29 नवंबर को उज्जैन में हुई सगाई में मुख्यमंत्री के बेटे ने बैलगाड़ी से एंट्री कर सबको प्रभावित किया. जोड़े ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अंगूठी पहनाई और सादगी के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital