Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है. सुबह-शाम ठंडी हवाओं और कोहरे ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी.

महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने 1 नवंबर को मुंबई में चुनाव आयोग की कथित गड़बड़ियों के खिलाफ सत्य मार्च बुलाया है. पुलिस ने अनुमति नहीं दी.

बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को बिहार चुनाव के दौरान जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धार्मिक टिप्पणी भी की.

RJD Candidate Ritlal Yadav: राजद के विधायक रीतलाल यादव 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव जेल से ही लड़ेंगे. राजद ने उन्हें दानापुर से टिकट दिया है. रीतलाल यादव इस समय भागलपुर जेल में बंद हैं.

झारखंड के 48 मजदूर ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं. कंपनी ने उन्हें धोखा देकर बिना वेतन काम पर लगाया है. झारखंड सरकार और भारतीय दूतावास उनकी सुरक्षित वापसी की कोशिश में जुटे हैं.

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब केवल BS-VI मानक वाले कॉमर्शियल गुड्स वाहन ही राजधानी में प्रवेश कर सकेंगे.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एनडीए के संकल्प पत्र पर पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए का संकल्प-पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से दर्शाता है.

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा कि मैं आज भी 1984 के उन दिनों को याद करके सिहर उठता हूं, जब असहाय और निर्दोष सिख पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का बिना सोचे-समझे कत्लेआम किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव' में भाग लिया और संबोधित किया. उन्होंने भारत के मैरीटाइम सेक्टर की प्रगति पर गर्व जताते हुए कहा कि 2025 भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक वर्ष साबित हो रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में बीजेपी व एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ तीन रैली व जनसभा ने विपक्ष को सकते में डाल दिया.


Pension Mission Shakti Digital