Bharat Express DD Free Dish

देश

Lal Bahadur Shastri: जनवरी 1921 में बनारस में महात्मा गांधी और पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रभावशाली भाषणों से प्रेरित होकर लाल बहादुर शास्त्री सक्रिय रूप से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और जीवन भर इसके समर्पित सहभागी बने रहे. इसी दौरान, 1925 में काशी विद्यापीठ में अध्ययन करते हुए उन्होंने भारत रत्न भगवान दास की पुस्तक ‘Essential Unity of All Religions’ पर एक गंभीर शोध-लेख लिखा.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी. धारावी सिर्फ एक झुग्गी-बस्ती नहीं है, यह एक बड़ा आर्थिक केंद्र है.“

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी गई है. इससे लोगों को 30 स्मृति चिह्नों के लिए बोली लगाने का अतिरिक्त समय मिलेगा.

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर गाड़ियों का रेला लगा रहा और पर्यटकों को घंटों जाम से जूझना पड़ा.

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री ने सादगी और फौलादी इरादों से 1965 के युद्ध में देश का मान बढ़ाया.

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे आए हैं. छात्रों की मौजूदगी में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की इस पहल में मंत्रालय के वरिष्ठ आईएएस व अन्य अधिकारी भी शामिल हुए.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे. उनके दौरे के दौरान गोपालक सम्मेलन, युवाओं के कौशल विकास, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण समेत कई विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को मिलेगी.

Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे थे. सीमा पर निगरानी कर रहे जवानों ने उन्हें देख लिया और रुकने की चेतावनी दी. चेतावनी के बावजूद वे भारतीय सीमा की तरफ आगे बढ़ते रहे. इसके बाद BSF जवानों ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. इस फायरिंग में दो घुसपैठिए मौके पर ही मारे गए.

Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ नजर आती हैं. यह पोस्ट जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश प्रधान डॉ. बृजेश सिंह रजावत ने की. राजा भैया की पकड़ मुख्यतः क्षत्रिय समाज और स्थानीय समर्थकों में मानी जाती है. जबकि दिव्या मित्तल की पहचान शहरी, पढ़े-लिखे और सुशासन चाहने वाले मतदाताओं में हो सकती है.

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में CCTV वीडियो सामने आया है.