Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने देश के किसानों के लिए आर्थिक सहायता का मजबूत आधार प्रदान किया है. आज जब दमोह के किसानों को पैसे मिला तो उन्होंने पीएम मोदी को बेमिसाल बताया है.

पंजाब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. गुरदासपुर के जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी रिंदा की साजिश का हिस्सा थे.

Jharkhand News: रांची हरमू हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली महिला ने डुमरी विधायक और Youtuber सहित 3 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाने में केस दर्ज करवाया है.

युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बिहार बंद को सुपर फ्लॉप बताते हुए कहा कि राज्य को बंद करने की हैसियत किसी की नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर जंगलराज की वापसी का आरोप लगाया और कहा कि जनता करारा जवाब देगी.

दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित बालाजी अस्पताल में कार्बन टैंक की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई. बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे मजदूरों की यह मौत लापरवाही और नियमों के उल्लंघन की एक और दर्दनाक मिसाल बन गई.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में दिए गए अपने संबोधन में गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि चुनाव आयोग बिहार में मतदाताओं की चोरी कर रहा है और इससे पूर्व भी वह महाराष्ट्र में मतदाताओं की चोरी कर चुका है.

रिलायंस जियो की संबद्ध कंपनी केयरएक्सप्रेस ने मिस्र की टेलीकॉम इजिप्ट के साथ साझेदारी करते हुए एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है. यह प्लेटफ़ॉर्म AI संचालित होगा और मरीजों के डेटा को सुरक्षित रखते हुए देशभर के अस्पतालों और क्लीनिकों को डिजिटल रूप से जोड़ेगा.

Gujarat Bridge Collapse Update: गुजरात के वडोदरा में पुल गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और भारी बारिश से भारी तबाही मची है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है.

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी है. यह याचिका कन्हैयालाल मर्डर केस के आरोपी मोहम्मद जावेद ने दायर की थी.


Pension Mission Shakti Digital