Bharat Express DD Free Dish

Delhi-Ncr Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, पानी में डूबी सड़के, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-Ncr Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव जैसी स्थिति हो गई है, देर रात से ही तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

Delhi-Ncr Weather

Delhi-Ncr Weather: दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में देर रात से भारी बारिश जारी है जहां एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. तो वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में जलभराव से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है. मौसम विभाग (IMD) ने आज बादल और शाम-रात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है. यूपी-बिहार के कई जिलों में भी येलो अलर्ट और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली के इन इलाकों में भारी बारिश (Delhi-Ncr Weather) 

IMD के मुताबिक इंडिया गेट, अक्षरधाम, रफी मार्ग, निजामुद्दीन, मिंटो रोड, आईटीओ और नोएडा समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. कई जगह जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को आंधी-तूफ़ान और बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. 13 से 17 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, रायलसीमा और तेलंगाना में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है. तेलंगाना में 14 और 15 अगस्त को अति भारी बारिश की आशंका है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में होगा सबसे बड़ा ‘स्पीकर्स सम्मेलन’, अमित शाह करेंगे उद्घाटन; जानें कौन-कौन आ रहा है?

उत्तर प्रदेश और बिहार में येलो अलर्ट

यूपी के पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. पूर्वांचल में 11 से 13 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. बिहार के उत्तरी जिलों किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया में भी तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी है. नेपाल सीमा पर लगातार बारिश से गंडक, कोसी और गंगा का जलस्तर बढ़ा है. निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं.

मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, डिंडौरी, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में आज भारी बारिश का अलर्ट है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले दिनों में भी बारिश जारी रह सकती है.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read