Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रवासियों के द्वारा धन प्राप्त करने के मामले में भारत सबसे आगे रहा है. 2016-17 में जहां यह 61 बिलियन डॉलर था. वहीं अब पिछले 8 सालों में यह दोगुना से भी अधिक हो गया है.

ग्लोबल क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन में सोलर एनर्जी के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री (Pralhad Joshi) ने कहा कि इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) के नेतृत्व में सोलर एनर्जी 120 से अधिक देशों में एक परिवर्तनकारी शक्ति बन गई है.

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान के गधों और भारत के घोड़ों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान की दोस्ती गधों की वजह से है, जबकि भारत के घोड़े इतिहास में प्रसिद्ध रहे हैं.

चंडीगढ़ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) को पूरी तरह से लागू करने वाला भारत का पहला शहर था.

भारतीय रेलवे का नया RailOne ऐप यात्रियों को टिकटिंग, पूछताछ, रेल मदद, e-wallet, भोजन बुकिंग जैसी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है. इसमें सिंगल साइन-ऑन और गेस्ट लॉगिन जैसी सुविधाएं भी हैं.

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वर्ष 2025 में 29 जून तक 58 इनामी बदमाशों सहित 337 गंभीर अपराधियों को गिरफ्तार कर संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है.

बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करने और अकेले चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर मंथन किया. बैठक में वर्षा गायकवाड़ को सभी 228 सीटों पर तैयारी के निर्देश मिले.

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग लड़के के अपहरण मामले में तमिलनाडु के विधायक एम. जगन मूर्ति को राहत देते हुए 25 हजार रुपये की निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दी है. कोर्ट ने कहा कि वह जांच में सहयोग करें और गवाहों को प्रभावित न करें.

करसोग के मेगली गांव में नाले का पानी अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया. तेज बहाव की वजह से करीब 8 घरों को नुकसान हुआ है, वहीं दो दर्जन से ज़्यादा गाड़ियां बह गईं या क्षतिग्रस्त हो गईं.

युवती का कहना है कि आरोपी ने झूठी पहचान बताकर पहले उसे प्रेम के जाल में फंसाया और फिर जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूल कराने की कोशिश की और उसे बीफ (गाय का मांस) खाने के लिए मजबूर किया गया.


Pension Mission Shakti Digital