Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले में शिलॉन्ग पुलिस के द्वारा इंदौर में लगातार 5 दिनों से सर्चिंग की जा रही है. इस मामले में एक आरोपी शिलोम जेम्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया. शिलोम जेम्स प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है.

Maa Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटि के पास भारी बारिश के कारण अर्धकुमारी-भवन बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन हुआ है. सेवा अस्थाई रूप से बंद है और श्रद्धालु वैकल्पिक प्राचीन मार्ग से यात्रा कर रहे हैं.

भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘शक्ति’ इस समय फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कावेलरी में पूरी गति से जारी है. भारत व फ्रांस यहां अपने अत्याधुनिक हथियारों से कॉम्बैट व गोलाबारी का अभ्यास कर रहे हैं.

Olympic Day 2025: ओलंपिक दिवस पर यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का होता है दुनियाभर में सम्मान. तनावमुक्त रहकर खेलें, सरकार की खेल नीति से बदल रही है खेलों की तस्वीर..

अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले 35 वर्षीय पायलट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इंडिगो के अधिकारियों तपस डे, मनीष साहनी और कैप्टन राहुल पाटिल के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

बिहार को चुनावी साल में बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 5000 करोड़ की लागत से बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का लोकार्पण किया है, जिससे राघोपुर और पटना के बीच बेहतर सड़क संपर्क संभव हो सका...

जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं उनका कहना है कि हमें याद भी नहीं है कि हमने ये लोन लिया था. वहीं, समिति का कहना है कि पहले क्यों लोन रिकवरी के नोटिस जारी नहीं हुए, इसकी जानकारी नहीं है. मामला जिले की खिमेल ग्राम सेवा सहकारी समिति का है.

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में बोइंग विमानों का सुरक्षा ऑडिट पूरा होने तक उड़ानों पर रोक लगाने और DGCA दिशा-निर्देशों की चूक की जांच की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने सिंगल मदर के बच्चों को OBC प्रमाणपत्र देने से जुड़े नियमों में बदलाव की मांग वाली याचिका पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा यह अहम मसला है और 22 जुलाई को अंतिम सुनवाई होगी.

भारत एक्सप्रेस ने इस मुद्दे को प्रमुखता से दिखाया. जैसे ही खबर मीडिया में आई, प्रशासन हरकत में आ गया. जिस सड़क की मरम्मत सालों से नहीं हो रही थी, उसका काम रातों-रात शुरू हो गया.


Pension Mission Shakti Digital