केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी, ‘बारिश में भी सोने नहीं देंगे’
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैंने छत्तीसगढ़ में ही कहा था कि 31 मार्च 2026 को यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा और मैं आज फिर से दोहराना चाहूंगा कि जिस तरह से सुरक्षा बलों ने पराक्रम दिखाया है, हम इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे.
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी— ‘असली फिल्म अभी आनी बाकी’
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार (21 जून) को 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में जो कुछ देखा गया वह सिर्फ एक न्यूज रील थी और असली फिल्म अभी आनी बाकी है.
यात्री को गलत टिकट देने के लिए उपभोक्ता आयोग ने स्पाइसजेट को दिया 25,000 रुपए का मुआवजा देने का आदेश
मुंबई में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने माना कि गलत टिकट जारी होने के कारण वरिष्ठ नागरिक को मानसिक तनाव और वित्तीय नुकसान हुआ है, इस कारण एयरलाइन उन्हें उचित मुआवजा दे.
Bihar Election से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा कदम, घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच पर कर रहा विचार
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग (ईसीआई) मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर व्यापक सत्यापन अभियान चलाने पर विचार कर रहा है. यह कदम मतदाता सूचियों की स्पष्टता सुनिश्चित करने और फर्जी या अपात्र नामों को हटाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है.
WB News: मुर्शिदाबाद में डंपर ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर, पांच की मौत, 18 घायल
मुर्शिदाबाद ट्रैक्टर में 23 तीर्थयात्री सवार थे, जो बाली ग्राम मंदिर के धार्मिक तालाब में स्नान कर लौट रहे थे, तभी एक डंपर के साथ हुई टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान का पंढरपुर संस्करण बना ऐतिहासिक, 5000 से अधिक साइकिलिस्टों ने बनाया यह रिकॉर्ड
चौथे अखिल महाराष्ट्र पंढरपुर सायकल वारी सम्मेलन में महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्यप्रदेश के 90 से अधिक साइक्लिंग क्लबों के सदस्य शामिल हुए. साइकिलिस्टों ने 400 से 450 किलोमीटर की दूरी 3 से 7 दिनों में तय की.
‘योगांध्र’ के गिनीज रिकॉर्ड बनाने पर पीएम मोदी खुश, आंध्र प्रदेश की जनता को सराहा
‘योगांध्र 2025’ कार्यक्रम के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए आंदोलन को मजबूत किया है.
तमाशाई न बनें अखिलेश और तेजस्वी, सोनिया गांधी की तरह करें ईरान का समर्थन: शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि जितने भी राजनीतिक दलों के नेता हैं, उनको भी अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहिए. चाहे वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हों या फिर लालू के बेटे तेजस्वी यादव हों
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से की बात, मौजूदा हालात पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत की और उन्होंने क्षेत्रीय तनाव को लेकर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हमने वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की है.
Sitamarhi: खुद ‘माता सीता’ बदलेंगी, Bihar के लोगों की किस्मत, बनेगा भव्य मंदिर
बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित पुनौराधाम, जहां माता सीता का जन्मस्थल माना जाता है, अब जल्द ही एक भव्य और विशाल मंदिर के रूप में विकसित होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस परियोजना की जानकारी देते हुए मंदिर डिज़ाइन सार्वजनिक किया है.







