“प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा”, सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बनाई पीएम मोदी की तस्वीर
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कहा, “देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है. स्वच्छता अभियान से लेकर कलाकारों के लिए सम्मान तक, कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पहले ध्यान नहीं दिया गया था. पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में कलाकारों का मनोबल बढ़ाते हैं.”
यूपी के गाजीपुर में मिली 17 दिनों से लापता सोनम रघुवंशी, मेघालय डीजीपी ने राजा हत्याकांड को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, सोनम ने ही…
मध्य प्रदेश की सोनम रघुवंशी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से में पकड़ा है. सोनम रघुवंशी गाजीपुर में एक ढाबे पर पुलिस को मिली है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
आपको मालूम है? देश का ये गांव कहा जाता है ‘मिनी ब्राजील’, जानें मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बाशिंदों ने क्या कहा
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के विचारपुर गांव 'मिनी ब्राजील' में लोगों का पीएम मोदी के प्रति गहरा लगाव दिखा. कुछ नन्हें खिलाड़ियों ने तो यहां तक कह दिया कि भविष्य में भी देश को ऐसा ही प्रधानमंत्री चाहिए जो खेल और खिलाड़ियों को पहचान दिला सके.
‘PM मोदी के सत्ता में आने के बाद 11 सालों में देश में परिस्थितियां बदलीं, अब मुसलमानों का उनके प्रति पूरा विश्वास’
सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद पिछले 11 साल में देश की परिस्थितियां बदली हैं और अब मुसलमानों के मन में उनके प्रति पूरा विश्वास है.
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर जानिए- घर बैठे कैसे बनवाएं Ayushman Card, दिल्ली में मिलेगा 10 लाख तक का फ्री इलाज
आयुष्मान भारत योजना देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आसान प्रक्रिया और व्यापक कवरेज के साथ, यह योजना नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगी.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- सनातन के स्वर्णकाल के रूप में याद किया जाएगा पीएम मोदी का कार्यकाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल सनातन के स्वर्णकाल के रूप में याद किया जाएगा.
मोदी सरकार के 11 साल: ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ ने यूं बदली किसानों की जिंदगी, हो रहा बड़ा फायदा
किसानों को 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' का खूब लाभ मिल रहा है. किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है. योजना के तहत मिलने वाली 6 हजार रुपए की सालाना राशि से वे लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं.
PM Modi’s 25 Years: गुजरात से केंद्र की सरकार तक, भारत को प्रगति की ओर ले जाने का नरेंद्र मोदी का सफर
पीएम मोदी के 25 वर्षों में भारत ने प्रगति की राह पकड़ी. गुजरात से लेकर केंद्र तक, विकास, सुशासन और गरीब कल्याण पर फोकस रहा. आर्थिक सुधार, बुनियादी ढांचे और वैश्विक स्तर पर भारत की छवि बदली.
मोदी सरकार मना रही 11वीं वर्षगांठ, 9 जून से चलाएगी देशव्यापी प्रचार अभियान
नरेंद्र मोदी सरकार अपनी तीसरी कार्यकाल की पहली वर्षगांठ और 11वीं वर्षगांठ मना रही है. 9 जून से देशव्यापी प्रचार अभियान शुरू होगा, जिसमें सरकार की उपलब्धियाँ और भविष्य के विजन पर ध्यान केंद्रित होगा.
‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’: कृषि मंत्री शिवराज सिंह का बेंगलुरु में किसानों से संवाद, ड्रैगन फ्रूट से 7 लाख तक के मुनाफे का दावा
शिवराज सिंह ने बेंगलुरु में किसानों से संवाद कर ड्रैगन फ्रूट से 7 लाख तक मुनाफे का दावा किया. कृषि रिसर्च, विविधिकरण और पोषणयुक्त आहार पर जोर दिया.







