Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल, कई राज्यों में अलर्ट जारी

उत्तर भारत में बारिश ने रफ्तार थाम दी है. दिल्ली-NCR, यूपी और हिमाचल में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. IMD ने तेज हवाओं, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

weather update

Weather Update: उत्तर भारत में मॉनसून अब पूरे जोर पर है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बारिश ने एक बार फिर लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने साफ चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में मौसम अचानक करवट ले सकता है. तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं.

राजधानी में आज भी भारी बारिश के आसार

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में आज दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर भारी बारिश के संकेत हैं.

ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर चेक कर लें, खासकर अगर किसी जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ रहा है.

दिल्ली समेत यूपी के 25 जिलों पर खतरे का साया

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं. राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, लेकिन राज्य के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के करीब 25 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 34 जिलों को आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए अलर्ट पर रखा गया है.

हिमाचल में लैंडस्लाइड से तबाही

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है. लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा और बढ़ गया है.

कई रास्ते बंद हो चुके हैं और राहत कार्यों में भी मुश्किलें आ रही हैं. स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को फिलहाल यात्रा टालने की सलाह दी है.

इन राज्यों में दिखेगा मॉनसून का असर

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए चुनौती भरे हो सकते हैं. पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कोंकण, गोवा, कर्नाटक के तटीय इलाके और केरल में भी हल्की से भारी बारिश का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- “लाइब्रेरी में RDX रखा हुआ है…”, दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्र और अभिभावकों में दहशत का माहौल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read