Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन के तकनीकी रूम में धुआं उठने के कारण सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं. सिग्नलिंग और AFC सिस्टम में गड़बड़ी के चलते ट्रेनें धीमी गति से चलाई जा रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने CLAT 2025 में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि मामला पहले से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है, इसलिए हस्तक्षेप संभव नहीं.

गुजरात हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है. पुलिस बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ पूरे परिसर में तलाशी अभियान चला रही है.

26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत, परिवार से एक बार बात करने की इजाजत मिली. कोर्ट ने जेल प्रशासन से स्वास्थ्य पर रिपोर्ट भी मांगी.

नई दिल्ली में नामीबिया एयर फोर्स के कमांडर एयर वाइस मार्शल थियोफिलस शांडे और भारतीय सेना के उपसेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि की मुलाकात में रक्षा सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई.

सुप्रीम कोर्ट ने समग्र शिक्षा योजना के तहत केंद्र द्वारा तमिलनाडु की राशि रोकने के खिलाफ दाखिल याचिका पर त्वरित सुनवाई से इनकार किया. राज्य सरकार ने 2,291 करोड़ रुपये की बकाया राशि की मांग की है, जिसे अवैध और असंवैधानिक बताया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट द्वारा मदुरै-तूतीकोरिन हाईवे पर टोल टैक्स वसूली रोकने के आदेश पर अंतरिम रोक लगाई. एनएचएआई की याचिका पर जवाब मांगा गया है, अगली सुनवाई तक टोल वसूली जारी रहेगी.

जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले एक दशक में हमने समाज के सभी वर्गों, जिनमें एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय शामिल हैं, के लिए गहरी चिंता के साथ काम किया है. साथ ही, हमने महिला-नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है.

हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर पत्नी सोनम ने राजा रघुवंशी की सुपारी देकर हत्या कराई. 17 दिन बाद मर्डर मिस्ट्री सुलझी. पुलिस ने सोनम के अलावा 3 हत्यारों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने पीएम मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता और डिजिटल इंडिया की चर्चा की.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital