Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में आधी रात को रुकी थी फांसी, 19 साल जेल में रहने के बाद 2025 में हुआ था बरी.

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही देश में जीवित चीतों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है.

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जयंत चौधरी अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे. मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है.

दिल्ली के स्वरूप नगर में प्रेमी से मिलने गई नाबालिग की गैंगरेप के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या. पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV खंगालकर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने तीन संभागों के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ संगठन की जमीनी स्थिति और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव में इतनी बुरी तरह हारेगी, जितनी उन्होंने देखी नहीं होगी.

KIREN RIJIJU PRAISES BAZM-E-SAHAFAT: नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित भारत एक्सप्रेस के ऐतिहासिक उर्दू कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ के सफल आयोजन के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर विशेष पोस्ट साझा कर कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है. उन्होंने उर्दू पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा और भारत के विविधतापूर्ण मीडिया परिदृश्य में इस मंच की भूमिका को बेहद अहम बताया.

पंजाब में आम आदमी पार्टी 20 सितंबर से घर-घर प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है. 2.68 लाख कार्यकर्ता मान सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे.

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को ‘थायमामन थंगा मोथिरम’ योजना की शुरुआत करेंगे. इसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात बच्चे को 1 ग्राम सोने का छल्ला दिया जाएगा.

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के खोंटहा गांव में अचानक एक विशाल मगरमच्छ सड़क पर चहलकदमी करता दिखा. रिहायशी बस्ती में मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया. पढ़ें रिपोर्ट.

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के आगामी विधान परिषद चुनाव में पार्टी नेता नीरज कुमार का खुलकर विरोध करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे नीरज कुमार को हराने के लिए अपनी पूरी राजनीतिक ताकत लगा देंगे.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital