PM मोदी दो दिन में इन 4 राज्यों के लिए खोलेंगे पिटारा, 70,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.
जाति जनगणना और ओबीसी प्रतिनिधित्व: कांग्रेस की नई सियासी दिशा
राहुल गांधी की 'जाति जनगणना' और 'हिस्सेदारी' की नीति के तहत कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है. ओबीसी नेताओं को संगठन में बढ़े प्रतिनिधित्व देने की योजना.
बेटी और भतीजी से यौन उत्पीड़न के आरोपी झांसी के अधिवक्ता को हाईकोर्ट से जमानत, कोर्ट ने साक्ष्यों को बताया कमजोर
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोपी झांसी के अधिवक्ता को जमानत दी. कोर्ट ने पीड़िताओं के बयान में विरोधाभास, एफआईआर में देरी और फोरेंसिक साक्ष्य की अनुपस्थिति को आधार बनाया.
फिल्म अभिनेता कमल हासन जाएंगे राज्यसभा, CM एमके स्टालिन ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
तमिलनाडु राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए डीएमके ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. पार्टी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एक सीट कमल हासन की पार्टी एमएनएम को दी गई है. जानें कौन हैं उम्मीदवार.
PM Modi का 29 मई को सिक्किम और पश्चिम बंगाल दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को सिक्किम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वे स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, जो पूर्वोत्तर भारत के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
एनडीए सरकार एनटी रामाराव गारू के विजन को पूरा कर रही: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं एनटीआर गारू (महोदय) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. समाज की सेवा करने और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें व्यापक रूप से सराहा जाता है.
महिला जज के गरिमा के ठेस पहुंचाने के मामले में सुनाई गई सजा को हाई कोर्ट ने रखा बरकरार
दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला जज के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले वकील की सजा कम करने से इनकार किया. कोर्ट ने कहा, यह न्यायपालिका पर हमला है, न कि केवल व्यक्तिगत दुर्व्यवहार.
Veer Savarkar Birth Anniversary: पीएम मोदी और अमित शाह ने सावरकर के अदम्य साहस और संघर्ष को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को वीर सावरकर को उनकी जयंती पर याद किया. सभी ने उनके अदम्य साहस और संघर्ष को नमन किया.
बुंदेलखंड महोत्सव हादसा: 4 छात्रों की मौत के मामले में आरोपी अंकित चौधरी को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुंदेलखंड गौरव महोत्सव विस्फोट मामले में आरोपी अंकित चौधरी की अग्रिम जमानत मंजूर की. कोर्ट ने तथ्यों और याची के जांच में सहयोग को देखते हुए यह फैसला सुनाया.
सशस्त्र बलों में समन्वय और अनुशासन को मजबूती: केंद्र सरकार ने ‘अंतर-सेवा संगठन अधिनियम 2023’ के नियम किए अधिसूचित
भारत सरकार ने 27 मई 2025 से ‘अंतर-सेवा संगठन अधिनियम, 2023’ के नियमों को अधिसूचित कर दिया है, जिससे तीनों सेनाओं के बीच कमांड और अनुशासन में संयुक्तता और प्रभावशीलता को बढ़ावा मिलेगा.







