Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में बारिश बनी आफत: जलभराव और जाम ने बढ़ाई दिक्कतें, ऑफिस जाने वाले हुए परेशान

Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों को खासा परेशान किया. ऑफिस टाइम में हालात ज्यादा बिगड़े.

Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हुई बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए कई समस्याएं भी खड़ी कर दीं.

कई इलाकों में जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

बारिश थमते ही दिल्ली की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी. गुरुग्राम से दिल्ली आने वाली सड़क पर धीरे-धीरे ट्रैफिक बढ़ने लगा है.

कई इलाकों में बारिश के बाद जलभराव से बिगड़े हालात

दिल्ली से गुरुग्राम की ओर जाने वाले रूट पर भी वाहनों की गति धीमी पड़ी हुई है. चूंकि सोमवार का दिन है और अधिकतर लोग ऑफिस के लिए निकलते हैं, इसलिए बारिश के रुकने के तुरंत बाद सड़कों पर जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई.

धौला कुआं से लेकर गुरुग्राम एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. महिपालपुर और दिल्ली कैंट की ओर से आने वाले लोग जाम में बुरी तरह फंसे नजर आए.

संगम विहार इलाके की एमबी रोड पर जलभराव के कारण लंबा जाम लग गया. सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क पर काफी पानी भर चुका है और वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम चुकी है.

स्थानीयों ने बताई सड़क और सिस्टम की खामियां

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जाम के चलते उन्हें ऑफिस पहुंचने में काफी देर हो रही है. यह समस्या हर बारिश के बाद यहां आम हो गई है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है.

संगम विहार इलाके में कुछ लोगों ने बताया कि, “जलभराव के कारण बड़ी परेशानी हो रही है. रास्तों में काफी गड्ढे हैं, ठीक से सड़कें नहीं बनी हैं.”

हालांकि दिल्ली में कुछ जगह कर्मचारियों को पंप के जरिए पानी निकासी करते हुए देखा गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह की बारिश होती रहेगी. ऐसे में नागरिकों को सलाह दी गई है कि वो समय से पहले घर से निकलें और ट्रैफिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में प्यार का ‘पंचनामा’! प्यार में धोखा खाए युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की आत्महत्या, एक यूट्यूबर से चल रहा था अफेयर


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital