Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान से संदिग्ध संपर्क और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. NIA और IB मामले की संयुक्त जांच कर रहे हैं.

तमिलनाडु के TASMAC मुख्यालय पर ईडी की छापेमारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया और जांच पर अंतरिम रोक लगाई. कोर्ट ने कहा, ईडी संघीय ढांचे की सीमाएं पार कर रही है.

पीएम मोदी ने बीकानेर से वर्चुअली देश के 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू के सिंगपोरा इलाके में भारतीय सेना और पुलिस का आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन जारी है. सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और मुठभेड़ में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत वैश्विक समर्थन जुटाने के लिए जापान सहित विभिन्न देशों में सर्वदलीय सांसद प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पति-पत्नी के बीच सहमति से हुए यौन कृत्य को आईपीसी की धारा 377 के तहत अपराध नहीं माना जा सकता. कोर्ट ने सत्र अदालत द्वारा पति पर आरोप तय करने के आदेश को रद्द किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर राजस्थान के बीकानेर पहुंचे हैं. पीएम मोदी का बीकानेर में भव्य स्वागत किया गया.

अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का उद्देश्य यमुना की सफाई के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा करना और भविष्य की रणनीति तैयार करना है.

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार यह एक अत्यंत गोपनीय ऑपरेशन था, जिसमें केंद्रीय एजेंसियों की भी भागीदारी थी. इस ऑपरेशन के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और दोनों को तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital