Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

इसरो प्रमुख ने कहा- भारत को सुरक्षित रखने के लिए सैटेलाइट तकनीक बेहद जरूरी है. ये बयान ऐसे समय आया है जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस का दौरा कर 'ऑपरेशन सिंदूर' में सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना की. उन्होंने सैनिकों के साहस, समर्पण और सटीकता की प्रशंसा की, जो आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में सफल रहे.

भाजपा नेता तरुण चुघ ने पीएम मोदी के संबोधन को आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को स्पष्ट संदेश बताया और 'ऑपरेशन सिंदूर' को न्याय की प्रतिज्ञा बताया.

पहलगाम हमले के बाद की गई भारत की एयरस्ट्राइक वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट स्ट्राइक की तुलना में कहीं अधिक जटिल और घातक साबित हुई है. एक रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया गया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक महिला के नाम से फर्जी याचिका दायर करने का मामला सामने आया है. कोर्ट ने इसे न्याय के साथ गंभीर धोखाधड़ी मानते हुए प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने मुर्शिदाबाद हिंसा की एसआईटी जांच याचिका खारिज की. याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा. वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में हिंसा हुई थी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने डीएसजीएमसी को हरियाणा और शाहदरा की संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगाई. शिक्षकों के ₹400 करोड़ बकाया भुगतान के लिए संपत्ति सुरक्षित करने और मूल्यांकन रिपोर्ट मांगी.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 'राष्ट्र प्रथम के समर्थन में एक अभियान' के तहत भव्य तिरंगा मार्च निकाला. कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और कुलसचिव प्रो. महताब रिजवी ने ऑपरेशन सिंदूर और सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति का आह्वान किया.

TB Elimination Campaign In India: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक की. उच्‍चस्‍तरीय बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमारा एक दीर्घकालिक राष्ट्रीय रूख रहा है कि जम्मू कश्मीर से जुड़े किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय तौर पर हल किया जाए. पीओके को पाकिस्तान द्वारा खाली किया जाए.”


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital