Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की झांकी में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संबंधी साहसिक खेल देखने को मिले. हरियाणा की झांकी ने भगवत गीता का प्रदर्शन किया. झारखंड ने 'स्वर्णिम झारखंड: विरासत और प्रगति' की विरासत को अपनी झांकी में दर्शाया. गुजरात की झांकी में 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' की झलक मिली.

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर आयोजित परेड में भारतीय सेना के बैंड्स और रेजीमेंट्स ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर महारष्ट्र के ठाणे जिले में तिरंगा फहराया. भिवंडी के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने तिरंगे को सलामी भी दी.

प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी हर बार की तरह इस बार भी चर्चा का विषय बनी. इस वर्ष उन्होंने जो बहुरंगी पगड़ी पहनी, उसमें केसरिया, हरा, सफेद और नीले रंगों का खास मेल था.

प्रधानमंत्री मोदी ने वॉर मेमोरियल में शहीदों की याद में बने अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित थे.

76th Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ऐतिहासिक दिन को मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व किया. इस वर्ष के समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भी उनके साथ थे. परेड में 300 कलाकारों का जलवा …

संगीत के प्रति उनके योगदान को देखते हुए शारदा सिन्हा को 1991 में ‘पद्म श्री’ और 2018 में ‘पद्म भूषण’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए. इसके अलावा, उन्हें ‘बिहार गौरव’, ‘भिखारी ठाकुर सम्मान’ और ‘मिथिला विभूति’ जैसे कई सम्मान भी मिले हैं.

आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. पूरे देश में गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है. इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राजकीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है.

अमेरिका ने भारतीय गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत- अमेरिका संबंध नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. इससे "21वीं सदी के परिभाषित संबंध" होंगे. उन्होंने कहा, वे अमेरिका की तरफ से भारत के लोगों को उनके देश के गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हैं.

2023 के एक ऑपरेशन के दौरान, फैंटम ने आतंकियों की उपस्थिति का पता लगाकर अपनी टीम को सतर्क किया. इस दौरान, उसने अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों का सामना किया और अपने सैनिक साथियों को सुरक्षित रखा. हालांकि, इस साहसी प्रयास में फैंटम गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital