Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी के जन्मदिन के बेहद खास बनाएगा दिल्ली का ये रेस्टोरेंट ग्राहकों को परोसेगा ’56 इंच की थाली’

पीएम के जन्मदिन को खास बनाएगी थाली

पीएम के जन्मदिन को खास बनाएगी थाली

नई दिल्ली–कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है।उनके जन्मदिन को बेहद खास बनाने की तैयारियां की जा रही हैं.हालांकि प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन को बड़ी सादगी से मनाते आए हैं।दिल्ली के एक रेस्टोरेंट ने पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने का बीड़ा उठाया है। जन्मदिन के मौके पर जहां देशभर में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तो वहीं दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में ’56 इंच की थाली’ खाने का मौका मिलने वाला है साथ साथ ही दो भाग्यशाली लोगों को केदारनाथ जाने का मौका भी दिया जाएगा। रेस्टोरेंट अपनी ओर से दो विशेष लोगों को केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने का मौका देने वाला है। कनॉट प्लेस में मौजूद आडरेर 2.1 नामक रेस्टोरेंट की ओर से ऑफर 17 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक दिया जाएगा।

रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कालरा ने एक रिपोर्ट में बताया कि, “प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 से 26 सितंबर तक जो भी ग्राहक उनके यहां आएगा, हम उनको प्रधानमंत्री की पसंदीदा जगह केदारनाथ मंदिर भेजेंगे। कालरा कहते है कि जैसे प्रधानमंत्री देश का भला कर रहे हैं, उसी तरह हम भी चाहते हैं की हम दो व्यक्तियों का भला करें। सुमित कालरा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करता हूं। वे हमारे देश का गौरव हैं। उनके जन्म दिन पर उन्हें कुछ खास देना चाहते थे प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना है और हमारे रेस्टोरेंट में ’56 इंच की थाली’ मौजूद है इसलिए हमने यह महाथाली तैयार की है।

उपभोक्ताओं के पास शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्प होंगे। इसमें 56 आइटम शामिल किए जाएंगे। हालांकि हम तो चाहते थे कि पीएम स्वयं यहां आएं और इसका आनंद लें लेकिन सुरक्षा कारणों से यह संभव नहीं है लेकिन उनके चाहने वाले तो यहां आकर इसका लुत्फ उठा ही सकते हैं।

इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति इस थाली को 40 मिनट में खा लेते हैं तो साढ़े 8 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है, हालांकि यह थाली हमारे रेस्टोरेंट में पहले से चली आ रही है, जिसमें व़क्त के साथ साथ बदलाव होते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा, “लकी ड्रॉ के माध्यम से हम दो लोगों को केदारनाथ भेजेंगे। जिन्हें मौका नहीं मिल सका है, या जिनके पास पैसे नहीं है उन्हें यह मौका दिया जाएगा।

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital