MahaKumbh 2025: महाकुंभ में 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे 220 हाईटेक डीप डाइवर, पानी पर होगा 700 नावों से पहरा
Maha Kumbh 2025: सीएम योगी के निर्देश पर देश विदेश से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की पुख्ता सुरक्षा के लिए हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके अलावा स्नान के दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए पहली बार हाईटेक डीप डाइवरों की ड्यूटी लगाई जा रही है.
Delhi High Court ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को दी जमानत, सात साल बाद आया फैसला
दिल्ली हाईकोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपीयों को जमानत दे दी है. जिसमें कहा गया है कि मामले में जिन दो चश्मदीदों से पूछताछ की गई उन्होंने अभियोजन पक्ष के बयान का समर्थन नहीं किया.
संसद का शीतकालीन सत्र खत्म, हंगामों और टूटती परंपराओं के लिए रखा जाएगा याद
सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव बढ़ गया. गुरुवार को सांसदों के बीच हाथापाई हुई. इसमें दो भाजपा सांसद घायल हो गए और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई.
Weather: उत्तर में ठिठुरन का कहर, दक्षिण में बरसेंगे बादल! क्या है मौसम के बदलते मिजाज की वजह?
दिसंबर की शुरुआत के साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुए इस बदलाव ने उत्तर भारत के मौसम पर गहरा असर डाला.
नागालैंड कैडर की IPS सोनिया सिंह को NIA में मिली तैनाती, बनेंगी IG NIA
सोनिया सिंह, 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जो नागालैंड कैडर से ताल्लुक रखती हैं। उनके करियर का सफर न केवल नागालैंड, बल्कि उत्तर प्रदेश जैसे चुनौतीपूर्ण राज्यों में भी उनकी तैनाती के कारण सराहा गया है।
कोलकाता महामिलन मठ में आयोजित क्षेत्रीय वेद सम्मेलन का उद्घाटन
कोलकाता के महामिलन मठ में आयोजित क्षेत्रीय वेद सम्मेलन के समापन सत्र में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, रोहित कुमार सिंह और डॉ. वीरुपक्ष जड्डीपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया.
नागालैंड की महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार पर महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, Rahul Gandhi पर उचित कार्रवाई की मांग
ST महिला सांसद कोन्याक ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी ने मेरे साथ ऊंची आवाज में दुर्व्यवहार किया. वो चिल्लाते हुए बहुत करीब पहुंच गए थे. मैं असहज हो गई. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.
भारतीय विदेशी बैंक पलयमकोट्टई ब्रांच के पूर्व मुख्य शाखा प्रबंधक सहित 4 आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी मामले में सुनाई सजा
सीबीआई ने 24 सितंबर 2010 को आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था. कुछ लोगों पर आरोप था कि 2007 से 2010 तक, भारतीय विदेशी बैंक, पलयमकोट्टई शाखा, तिरुनेलवेली को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश रची थी.
CBI कोर्ट ने सुनाई लक्षद्वीप के पूर्व शिक्षा निदेशक को 3 साल की सजा, 33.84 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में लक्षद्वीप के पूर्व शिक्षा निदेशक और एक निजी व्यक्ति को 3 साल की कठोर सजा सुनाई गई है. साथ ही, 33.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब निकाय चुनावों पर रोक लगाने से किया इनकार, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब नगर निगम और नगर परिषद चुनावों को लेकर विपक्षी दलों की याचिका पर पंजाब राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है, लेकिन निकाय चुनाव पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि यदि उम्मीदवारों को जानबूझकर नामांकन से रोका गया तो वह हस्तक्षेप करेगा.







