Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

आज राज्यसभा की कार्यवाही स्थिगत होने के कारण अब लोकसभा में संविधान पर चर्चा 13 और 14 दिसंबर को, जबकि राज्यसभा में 16 और 17 दिसंबर को होगी.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन की शुरुआत संविधान से करते हुए कहा कि संविधान ही हमारी आवाज है. संविधान ने हमें चर्चा का हक दिया है. संविधान ने आम आदमी को सरकार बदलने की भी ताकत दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने गोवा कांग्रेस के 8 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. ये विधायक 2022 में बीजेपी में शामिल हुए थे, और कांग्रेस ने इन्हें संविधान और दसवीं अनुसूची का उल्लंघन करार देते हुए अयोग्य ठहराने की मांग की थी.

यूपी में पिछले कुछ वर्षों में दिव्यांग होमगार्ड्स के आश्रितों की नियुक्ति पर लगे प्रतिबंध के कारण लगभग 250 से अधिक मामले लंबित हो गए थे. यह परिवार लगातार अनिश्चितता और आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे. लेकिन अब, योगी सरकार के इस कदम के बाद इन लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने का रास्ता साफ हो गया है.

कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी का दावा करते हुए आयोग से 13 अक्टूबर को शिकायत की थी. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि 26 सीटों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई.

सरकार ने दिसंबर महीने से लाभार्थियों को एक हजार के बदले 2500 रुपए देने का ऐलान कर रखा है. संभावना है कि एक-दो दिनों के अंदर दिसंबर महीने की किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी.

किसान आंदोलन को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि किसानों पर किसी भी तरह का बल का प्रयोग ना करें. साथ कि कोर्ट ने वकीलों से कहा कि वे किसानों से कहे कि शांति बनाए रखें.

महाकुंभ 2025 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रूज पर सवार होकर संगम नोज पर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौके पर मौजूद रहे. पीएम मोदी ने क्रूज पर सवार होने के बाद डेक पर खड़े होकर यमुना की लहरों को निहारा.

हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार हुए थे. पुलिस ने घटना के लिए थिएटर प्रबंधन और अभिनेता पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Bharat Express Uttarakhand Conclave: भारत एक्सप्रेस की ओर से देहरादून में हो रहे ‘नये भारत की बात, उत्तराखंड के साथ’ नामक कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital