दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव को टिकट
कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें कुल 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को और बादली विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को टिकट दिया गया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू न किए जाने पर जताई चिंता
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जवाब देने का एक और मौका दिया है, इस मामले में 13 जनवरी को अगली सुनवाई होगी.
दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, CAG की रिपोर्ट विधानसभा के समक्ष रखने के लिए LG को भेजा
सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के स्थाई वकील ने स्पष्ट किया कि उनके पास इस बारे में औपचारिक लिखित निर्देश नहीं हैं और उन्होंने मामले में हुए घटनाक्रम को रिकॉर्ड में रखने के लिए समय मांगा.
भारत के 95 प्रतिशत गांव 4G नेटवर्क से जुड़े: केंद्र
सरकार ने बताया कि ग्रामीण भारत में 97% गांव मोबाइल नेटवर्क से जुड़े हैं, जिनमें से 95% गांवों में 4G कनेक्टिविटी है, जबकि देश के 779 जिलों में 5G सेवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं. PM जनमन अभियान के तहत पीवीटीजी बस्तियों में कनेक्टिविटी विस्तार पर भी काम जारी है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न की जांच की याचिका को किया खारिज, साक्ष्य के अभाव का दिया हवाला
दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न की जांच की मांग वाली जनहित याचिका को ठुकरा दिया, यह कहते हुए कि याचिका अनुमानों और पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में आधारित थी. अदालत ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के बिना जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में उग्रवादियों के खिलाफ ग्रामीणों का हिंसक आंदोलन, अब तक 10 की मौत
परंपरागत हथियारों से लैस हजारों ग्रामीण जंगलों-पहाड़ों से घिरे करीब 40 किलोमीटर में फैले इलाकों में जनअदालत लगाकर लोगों को मौत की सजा दे रहे हैं. पिछले दस दिनों में करीब 10 लोगों की हत्या हुई है.
अलकायदा: लादेन ने जिस आतंकी संगठन की नींव रखी, उससे जुड़े 11 आरोपी हिरासत में; दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला
अलकायदा की शाखा AQIS का लक्ष्य भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देना और मुस्लिम समुदाय को "कट्टर इस्लाम" के रास्ते पर चलने के लिए उकसाना है.
NIA ने माओवादी सप्लाई चेन मामले में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में की छापेमारी
इस मामले की शुरुआत चिंतूरू पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी से हुई थी, जिन्हें विस्फोटक, आपत्तिजनक साहित्य और नकदी के साथ पकड़ा गया था.
दिल्ली वायु प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेप उल्लंघन और मजदूर पंजीकरण पर सरकार को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट को सौंपे गए रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-1 और ग्रेप-2 के उल्लंघन और पुलिस की अनुपस्थिति का जिक्र हुआ. कोर्ट ने वायु प्रदूषण पर सरकार को 8 दिन में जवाब देने और पटाखों पर प्रतिबंध सहित पराली जलाने पर विशेषज्ञों की राय देने का आदेश दिया. मजदूर पंजीकरण पर लापरवाही को लेकर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई.
JNU में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग के दौरान बवाल, चले पत्थर
घटना को ABVP ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया और इसकी निंदा की. ABVP ने कहा कि अज्ञात उपद्रवियों द्वारा शांतिपूर्ण दर्शकों पर पथराव किया गया.







