Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

ये हादसा उस वक्त हुआ, जब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना वहां थियेटर में फिल्म देखने पहुंचे थे. तभी भीड़ बेकाबू हो गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, प्रतिनिधिमंडल ने विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के बाद वायनाड की जमीनी हकीकत को गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया. भूस्खलन में कुछ परिवार पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. अगर केंद्र सरकार कोई राहत नहीं देती है तो इससे गलत संदेश जाता है.

असम में सार्वजनिक रूप से गोमांस खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. मुख्यमंत्री सरमा ने इस बात पर जोर दिया कि नया प्रावधान राज्य में मवेशी हत्या रोकने के सरकार के उद्देश्य के अनुरूप है.

सूत्रों ने बताया कि हेमंत सोरेन की पूर्व की सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री रहे डॉ. रामेश्वर उरांव को इस बार विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दी जाएगी और उनकी जगह कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और खिजरी के विधायक राजेश कच्छप में से किसी एक को मंत्रिमंडल में बर्थ हासिल होगा.

महाराष्‍ट्र के नए CM का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा. आज भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया. इसके बाद फडणवीस CM आवास वर्षा पहुंचे, जहां उन्‍होंने शिंदे और पवार के साथ बातचीत की.

महापंचायत में नरेश टिकैत का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरव टिकैत शामिल हुए और उनकी अगुवाई में महापंचायत में यह फैसला हुआ कि जब तक जेल में बंद किसानों को नहीं छोड़ा जाएगा तब तक किसान जीरो पॉइंट पर ही बैठे रहेंगे.

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि नरेश बालियान जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि पहले कोर्ट तय करेगा कि न्यायिक हिरासत में भेजा जाए या उन्हें जमानत दी जाए, जिसके बाद एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने विधायक को जमानत दी.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने निर्देश दिया है कि सभी राज्य वर्क-प्लेस पर महिलाओं को सेक्शुअल हैरेसमेंट से बचाने के लिए इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) बनाएं.

दृष्टि-10 स्टारलाइनर ड्रोन भारतीय रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता, इनोवेशन, और भारत के समुद्री सुरक्षा हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. अडानी डिफेंस और भारतीय नौसेना के बीच सहयोग देश की रक्षा क्षमताओं को और मजबूत कर रहा है.

यह मामला गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से प्राप्त शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अज्ञात संगठित साइबर अपराधी और संदिग्ध विदेशी तत्व पूरे भारत में वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital