Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस पर भारत के संविधान की ताकत और बदलाव की दिशा में उसकी भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने पिछले 10 वर्षों में हुई विकास योजनाओं और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार की बात की.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपी नेता रामावतार जग्गी हत्याकांड मामले के दो दोषियों को राहत देते हुए उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है. यह आदेश सीजेआई संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने दिया है.

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका साथ देने के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई.

रतन टाटा  जब एक रेडियो प्रस्तोता ने पूछा कि जीवन में सबसे खुशी का क्षण कौन सा था, तो उन्होंने चार चरणों का जिक्र किया, जिससे वह गुजरे और अंततः उन्हें असली सुख का एहसास हुआ.

एयर इंडिया में बदसलूकी के शिकार 72 वर्षीय महिला की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अनियंत्रित हवाई यात्रियों से निपटने के लिए रचनात्मक तरीकों पर जोर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल (AQIS) की जांच की अवधि को 2 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है.

सीजेआई ने कहा कि बार के सदस्य के रूप में मेरा कार्यकाल निश्चित रूप से एक जस्टिस के रूप में मेरे कार्यकाल से लंबा है. जस्टिस बार से आते और बार में वापस जाते है. हम बार से संबंधित है, जितना बेहतर बार होगा, उतना ही बेहतर जस्टिस होंगे.

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से पूछा कि ये आपको शानदार विचार कैसे मिले.

सीबीआई को कोर्ट ने करीब 30 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी के लिए अतिरिक्त समय दिया था. सीबीआई द्वारा दायर अंतिम चार्जशीट में 78 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

भाजपा नेता चाहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मुख्यमंत्री बनें, जबकि शिवसेना (Shiv Sena) विधायक एकनाथ शिंदे को पद पर बने रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital