वैष्णो देवी में प्रस्तावित रोपवे परियोजना विरोध के चौथे दिन प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, जानें क्यों हो रहा विरोध
रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा कि पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण चल रहा विरोध प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव करना शुरू कर दिया.
अयोध्या के मिल्कीपुर में चुनाव का रास्ता साफ, कोर्ट ने याचिका वापस लेने को दी मंजूरी, सांसद के वकील ने नहीं किया विरोध
वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद के वकील की ओर से सोमवार को विरोध दर्ज नहीं कराया गया. पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि दो याचिका वापस हो गई है. एक मेरे द्वारा थी, दूसरी शिवमूर्ति के द्वारा. सपा के झूठ के पोल खुल गई.
DUSU Election: कांग्रेस समर्थित NSUI के रौनक खत्री चुने गए अध्यक्ष, चुनाव परिणाम घोषित, ABVP ने जीता सचिव का पद
एनएसयूआई के रौनक खत्री (Ronak Khatri) ने 20,207 लाकर 1343 वोटों अंतर से अध्यक्ष पद का चुनाव जीता, जबकि एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 18864 वोट मिले.
Jharkhand Assembly का इस बार हिस्सा नहीं होंगे Anglo Indian विधायक, अब सिर्फ 81 विधायक ही रहेंगे, जानें वजह
इस बार गठित होने वाली विधानसभा में सदस्यों की संख्या 82 से घटकर 81 रह गई है. इससे पहले तक 81 सदस्यीय विधानसभा में 82वें सदस्य के रूप में एंग्लो इंडियन विधायक को मनोनीत किया जाता था.
कभी जर्मनी में करता था काम, Bengaluru की सड़कों पर इंजीनियर के भीखने मांगने का Video हुआ Viral
लाल टी-शर्ट पहने व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर शरत युवराज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अपनी कहानी साझा की. उसने बताया, अपने माता-पिता और प्रेमिका को खोने के बाद वह शराब की लत में पड़ गया, जो कंट्रोल से बाहर हो गई, जिससे वह बेघर हो गया.
अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार, केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने दर्ज कराई थी शिकायत
देश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है.
दिल्ली में वायु प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- GRAP-4 जारी रहेगा, स्कूल को खोलना है या नहीं CAQM तय करे
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है. रिपोर्ट में कहा गया कि वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी बहुत खराब है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा, अभी भी AQI 600 के पार है.
Kolkata Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस हिरासत में महिलाओं को यातना की CBI जांच के आदेश को पलटा, SIT करेगी जांच
सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई नहीं बल्कि एसआईटी करेगी. साथ ही कोर्ट ने जांच रिपोर्ट हर सप्ताह कोलकाता हाईकोर्ट में सौंपने का निर्देश दिया है.
तो इस वजह से ललित मोदी ने छोड़ा देश, 14 साल बाद किया खुलासा, बताई पूरी कहानी
ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट में 2009 में IPL के दूसरे सीजन को लेकर कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि चुनावों पर असर डालने की वजह से IPL का आयोजन भारत में नहीं हो पाया. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि दाऊद इब्राहीम से जान से मारने की धमकी मिलने पर उन्होंने देश छोड़ा था.
सियासत के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले PK बोले- Bihar विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर उर्फ PK को हाल में ही हुए उपचुनाव में सफलता भले ही न मिली हो, लेकिन वे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में पूरे जोर-शोर से जुटेंगे. उन्होंने ऐलान किया है कि वे 243 सीटों पर चुनाव लड़ाएंगे.







