Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी से दिया इस्तीफा.

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने के लिए दिल्ली बीजेपी ने भी बहुत आक्रामक काउंटर प्लान तैयार किया है. पश्चिमी दिल्ली के सिख बहुल इलाके में बीजेपी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' और 'ना भूले हैं, ना भूलेंगे' के नारों के साथ एक विशाल पदयात्रा शुरू की है.

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया जा रहा है. 100 बड़ी मार्केट एसोसिएशन्स ने आपसे रैली टालने की अपील की थी. ये सब किसी पार्टी के एजेंट नहीं हैं. ये दिल्ली के व्यापारी हैं. इनका काम व्यापार करना है, राजनीति नहीं.

Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से बेगूसराय निवासी 40 वर्षीय मजदूर मुरारी पासवान की मौके पर मौत हो गई. परिवार पालने के लिए वह 105 किलोमीटर दूर मजदूरी करते थे. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया.

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने की 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग.

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. पुलिस लाइन में आयोजित हीरक जयंती समारोह में गृह मंत्री ने पुलिस परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली. इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति की ओर से स्वीकृत प्रतिष्ठित 'प्रेसिडेंट्स कलर' भी प्रदान किया.

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक सहयोगी को राजाडेरा जंगल से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 21 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल और बाइक बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, यह रकम नक्सलियों ने अवैध वसूली से जुटाकर जंगल में छिपाई थी.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तीन दिवसीय जन्मशताब्दी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ.

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में LCB ने हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी पर छापा मारकर 33 महिलाओं और 43 पुरुषों को मेडिकल जांच के लिए भेजा. पुलिस ने मौके से 25-30 शराब की बोतलें जब्त की हैं. पार्टी आयोजक और होटल मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में 2 नवंबर से 90 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital