Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. मध्य दिल्ली के कई रास्ते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेंगे.

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और धमकी दी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन बीम थेरेपी कैंसर केंद्र स्थापित होने जा रहा है. ₹600 करोड़ की लागत से बनने वाले इस विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट के लिए असम सरकार और आईबीए के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया है.

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन फॉरेस्ट की खूबसूरती और वहां बने स्काईवॉक की खासियत साझा करते हुए लोगों से इस पर्यटन स्थल का अनुभव लेने का आह्वान किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एकता नगर के रेन फॉरेस्ट में आपका शानदार अनुभव इंतजार कर रहा है.

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश की 562 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण तक, उनका योगदान अतुलनीय रहा. भारत के लौह पुरुष और आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में पहचाने जाने वाले सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO कर दिया गया है. IAS शिखर अग्रवाल पहले ही APO किए जा चुके हैं.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital