Bharat Express DD Free Dish

देश

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी वाले पूरे देश में कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार लाओ. डबल इंजन के चक्कर में मत पड़ना, ये एक छलावा है.

पन्नू का वीडियो सामने आने के बाद अयोध्या का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है. सुरक्षा एजेंसियां राम मंदिर परिसर की सघन तलाशी कर रही हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने अदालत के समक्ष उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें आप सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित रूप से हमला करने के लिए उनके खिलाफ पुलिस के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया गया था.

1984 सिख विरोधी दंगा मामले में आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ हत्या का मुकदमा जारी रहेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ जमानती वारंट का निष्पादन मामले में अदालत के समक्ष कार्यवाही में उनकी प्रभावी भागीदारी के अधीन नहीं किया जाएगा.

वायनाड सीट साल 2009 में बनी थी. वायनाड लोकसभा सीट पर अभी तक केवल कांग्रेस को जीत मिली है. इस सीट पर उपचुनाव में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

पहले चरण की सीटों में 6 एससी और 20 एसटी के लिए सुरक्षित हैं. सामान्य सीटों की संख्या 17 हैं. इन सीटों पर मतदाता पूर्व सीएम चंपई सोरेन और झारखंड की मौजूदा सरकार के छह कैबिनेट मंत्रियों के अलावा कुल 683 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सियासी घमासान जारी है. यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं.

ED) द्वारा दायर किए गए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नरेश गोयल मुंबई की जेल में बंद थे. जेट एयरवेज के 75 वर्षीय पूर्व चेयरमैन कैंसर से पीड़ित हैं और उन्होंने इलाज कराने के लिए मामले में जमानत मांगी थी.

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के बड़े घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पहले चरण की 43 सीटों पर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को झामुमो ने ‘अधिकार पत्र’ नाम दिया है.