Bharat Express DD Free Dish

देश

जयपुर में सेवायाम संस्था ने 37 पाक विस्थापित हिन्दू महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है. महिलाओं ने भारत में मिले सम्मान के लिए आभार जताया.

Bihar Viral Video: बिहार के नवादा में खेत में जानवर घुसने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए.

MP Crime: सीधी शहर के सम्राट चौक पर शराब के नशे में धुत एक पुलिस आरक्षक का गिरते-पड़ते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी की इस करतूत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संवाददाता सम्मेलन में सनातन धर्म के प्रति अपना प्रेम जताया. उन्होंने गेरुआ पहनने के अधिकार पर जोर देते हुए राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाए.

Shehzad Poonawalla Viral Video: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफे की खबरों के बीच शहजाद पूनावाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने व्यंग्य करते हुए पीएम मोदी को 'तानाशाह बनने में फेल' बताया है और राहुल गांधी पर असली तानाशाही का आरोप लगाया है.

Kaward Yatra Controversy: मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने कावड़ यात्रा में टोपी और बुर्का पहनकर कावड़ लाने वाले मुस्लिम महिला-पुरुषों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने इसे मीडिया में छाने का ढोंग बताते हुए सनातनियों से इसका विरोध करने की अपील की है.

Bihar Railway Project: भारतीय रेलवे ने बिहार को 976 करोड़ रुपये के नए रेल प्रोजेक्ट की महा-सौगात दी है. दानापुर से फतुहा तक 29 किमी लंबी नई लाइन बिछेगी, जिससे दिल्ली-हावड़ा रूट पर 40 अतिरिक्त ट्रेनें और मालगाड़ियां चल सकेंगी.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के डीग में बेटी के सामने मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामूली टोकाटाकी ने खून-खराबे का रूप ले लिया.

केंद्र सरकार FCRA संशोधन बिल 2026 के जरिए विदेशी फंड प्राप्त करने वाले NGOs के लिए नियम कड़े करने की तैयारी में है. लोकसभा में पेश होने वाले विधेयक में पारदर्शिता, जवाबदेही और विदेशी फंड के उपयोग पर नए प्रावधान शामिल हैं.

Bihar Bribery Sitamarhi Case: सीतामढ़ी में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान के सामने ही डाटा एंट्री ऑपरेटर पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा. सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल.