Bharat Express DD Free Dish

देश

देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर आक्रामक हो गया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और राजस्थान सहित 12 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.

पीएम मोदी ने मैसूर के रामकृष्ण आश्रम में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया और वाल्मीकि रामायण व 'स्टोरीज ऑफ वेदांत मंक्स' के कन्नड़ अनुवाद जारी किए. पीएम मोदी ने आश्रम के साधुओं से बातचीत की. भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इसे कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक पल बताया.

SOLDIERATHON 2026: दिल्ली के JLN स्टेडियम में आयोजित SOLDIERATHON 2026 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय शामिल हुए. 'Run for Soldiers' अभियान के जरिए शहीदों और सैनिकों को सम्मान दिया जा रहा.

चेन्नई की उच्च-स्तरीय बैठक में प्रशासनिक अड़चनों, संवैधानिक अधिकारों और राष्ट्र-निर्माण में अल्पसंख्यक संस्थानों की भूमिका पर गहन मंथन, प्रो.(डॉ) शाहिद अख़्तर ने उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

पंजाब कांग्रेस में फिर शुरू हुई गुटबाजी. राजा वडिंग के भाषण के दौरान चन्नी समर्थकों ने नारेबाजी की, जिस पर प्रभारी भूपेश बघेल ने अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

गुवाहाटी स्थित भाजपा असम प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को पार्टी के आधिकारिक मुखपत्र 'भाजपा वार्ता' के दशम वार्षिक खंड के अष्टम अंक का लोकार्पण किया गया.

UP News: कानपुर देहात के ग्रामीण आज भी पांडु नदी पर स्थायी पुल का इंतजार कर रहे हैं. मजबूरी में लोग जर्जर लकड़ी-बांस के पुल से गुजरते हैं.

UP Assembly Election 2027: मायावती ने आकाश आनंद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाया. उन्होंने कहा कि बसपा के सभी बड़े फैसले और टिकट वितरण वही करती हैं.

मुरैना में चक्कर खाकर गिरी महिला शिक्षिका को लोगों ने हार्ट अटैक समझकर गलत तरीके से सीपीआर दे दिया, जिससे उनकी 2 पसलियां टूट गईं. डॉक्टरों ने कहा कि बिना जांच सीपीआर देना जानलेवा हो सकता है.

Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना से पहले प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया.