Rahul Gandhi भारत के नागरिक हैं या नहीं? Allahabad High Court ने केंद्र सरकार से स्पष्ट करने को कहा…
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दायर एक याचिका में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी भारत के बजाय ब्रिटेन के नागरिक हैं. इस आधार पर उनका निर्वाचन रद्द करने की मांग की गई है.
भाजपा नेता की पत्नी द्वारा दायर मानहानि मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता Sanjay Raut को 15 दिन की जेल की सजा
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया था कि वह और उनके पति किरीट सौमैया मुंबई के मीरा भायंदर में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव से संबंधित 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल हैं.
बिहार में जितिया पर्व की खुशी मातम में बदली, अलग-अलग जिलों में डूबने से 46 की मौत
बिहार के अलग-अलग जिलों में जितिया के मौके पर नदियों और तालाब में स्नान के दौरान डूबने से 39 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.
महालक्ष्मी के व्यवहार से तंग आकर उसे 59 टुकड़ों में काटा; हत्यारे के सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
महालक्ष्मी बेंगलुरु के एक मशहूर मॉल में काम करने वाली 26 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी. आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया था. उसके बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने आरोपी के पास से सुसाइड नोट बरामद कर मामले का खुलासा किया.
केजरीवाल और आतिशी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 27 सितंबर को होगी सुनवाई, मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
दिल्ली में अग्रवाल समाज के लोगों का वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के खिलाफ आपराधिक मानहानि की याचिका दायर की गई है. अग्रवाल समाज के लोगों के वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे. भा
92 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री मोदी-राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज 92वां जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.
अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं, तीसरे और अंतिम चरण के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी. वहीं चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को आएंगे.
राहुल गांधी का हरियाणा में चुनावी अभियान, असंध और बरवाला में रैलियों को करेंगे संबोधित
शैलजा ने चुनावी अभियान को फिर से शुरू करने की घोषणा की है, लेकिन हुड्डा के प्रति अपनी नाराजगी को सार्वजनिक रूप से व्यक्त भी किया है.
नरेंद्र मोदी की एक मुहिम से गुजरात के हर एक स्कूल में पहुंचा था ‘शतरंज’, ‘मोदी आर्काइव’ ने शेयर की फोटो
नरेंद्र मोदी ने पूरे गुजरात में शतरंज को लोकप्रिय बनाने पर काम किया और इसके लिए उन्होंने स्वर्णिम शतरंज महोत्सव का भी आयोजन किया. साल 2010 में उनके मुख्यमंत्री रहते हुए 20,000 से अधिक शतरंज खिलाड़ी एक मंच पर साथ आएं.
Jammu Kashmir Election: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 26 सीटों पर डाले गए वोट, 55% मतदान हुआ
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे फेज का मतदान हुआ. इस दौरान 6 जिलों में वोट डाले गए. श्रीनगर में दोपहर 3 बजे तक सबसे कम 22.62% वोटिंग दर्ज की गई, वहीं रियासी 63% के साथ टॉप पर रहा.





