Bharat Express DD Free Dish

देश

मोहम्मद मुनाजिर नाम के शख्‍स की शिकायत पर दिल्‍ली निवासी मिट्ठन सिंह और जोनी कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. उसने इन पर मस्जिद और अपने घर में आग लगाने का आरोप लगाया था.

सुप्रीम कोर्ट ने जजों को निर्देश दिया है कि वे समुदायों पर टिप्पणी करते समय सावधानी बरतें. CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि देश के किसी हिस्से को पाकिस्तान कहना गलत है, क्योंकि यह देश की एकता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है.

MUDA से जुड़े केस में बेंगलुरु के स्पेशल कोर्ट ने कर्नाटक लोकायुक्त को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है. सिद्धारमैया का कहना है कि वे जांच का सामना करने से नहीं डरते, लेकिन कानूनी सलाह लेंगे कि क्या इस मामले में जांच हो सकती है.

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ बोर्ड और वक्फ प्रॉपर्टीज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी ने आज आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस वक्फ़ प्रॉपर्टी को लेकर अफ़वाह फैला रहे हैं.

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री से 2021 में निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को बहाल करने के लिए कहने का आग्रह किसानों से किया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है.

मिशेल को 4 दिसंबर 2018 को दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और तब से वह हिरासत में है. एक दशक से अधिक समय से इस मामले की जांच चल रही है.

अरविंद केजरीवाल ने कंगना रनौत का नाम लेकर बीजेपी पर हमला बोला. केजरीवाल ने कहा- जब बीजेपी वालों को लगा कि चुनाव हार जाएंगे, तो पीएम ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए. लेकिन, पूर्व CM मनोहर लाल कह रहे हैं कि शंभू बॉर्डर पर जो बैठे हैं, वे किसान नहीं हैं.

महाराष्ट्र में बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर के बाद मुंबई में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के हाथों बंदूक दिखाते कई बैनर लगा दिए गए. कांग्रेस-एनसीपी जैसी पार्टियां बदलापुर एनकाउंटर पर सवाल उठा रही हैं.

सौम्या चौरिसिया भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार की गई थीं. वे दिसंबर 2022 से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. जेल से बाहर आने के लिए उन्होंने कई दफा कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी. हालांकि, पहले उन्हें जमानत नहीं मिल पाई.

दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद आतिशी ने कहा कि वेतन नीति मूल रूप से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पेश की गई थी और यह श्रमिक वर्ग को समर्थन देने के आप के प्रयासों की आधारशिला रही है.