जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान शुरू; पीएम मोदी, शाह और नड्डा ने लोगों से बड़ी तादाद में वोटिंग की अपील की
Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राज्य की 26 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से बड़ी तादाद में मतदान करने की अपील की है.
दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख: डीयू चुनाव में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे विश्वविद्यालय
हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय से कहा कि वह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराने का नोटिस जारी करे और नुकसान की भरपाई भी करे.
बच्चों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्यों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने का दिया आदेश
महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण की घटना सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन को लागू करने का निर्देश दिया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने तुच्छ यौन उत्पीड़न मामलों पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी, वकीलों से कानून का दुरुपयोग रोकने का आग्रह किया
अदालत ने कहा यह देखना भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि वकील पक्षों को ऐसे तुच्छ मामले दर्ज करने की सलाह दे रहे हैं और उन्हें उकसा रहे हैं.
MUDA जमीन घोटाला: Siddaramaiah के खिलाफ चलेगा मुकदमा, कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्यपाल के आदेश को बरकरार रखा
बीते अगस्त महीने में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) भूमि आवंटन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी थी.
उन्नाव रेप पीड़िता और उसके परिवार को मिली CRPF की सुरक्षा वापस लेने के लिए केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में डाली अर्जी
भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर 2017 में उन्नाव में नाबालिग लड़की का अपहरण और उसका दुष्कर्म करने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में सीआरपीएफ की सुरक्षा देने का आदेश दिया था.
PM Modi का 3 दिवसीय अमेरिकी दौरा खत्म, भारत रवाना होने पर बोले- फलदायी रही यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से लौटते हुए कहा कि यह एक फलदायी अमेरिकी यात्रा रही, जिसमें विविध कार्यक्रमों को शामिल किया गया तथा हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अनेक विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया.
यूरोप के सबसे गरीब देश भी हैं भारत से कहीं ज्यादा अमीर, जानें कितनी है लोगों की इनकम
इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) और वर्ल्ड बैंक (World Bank) के अनुसार, मोल्दोवा यूरोप का सबसे गरीब देश है, लेकिन इसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी भारत से कहीं अधिक है.
सुप्रीम कोर्ट ने केरल के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शुहैब की हत्या मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज की
केरल हाई कोर्ट ने शुहैब की हत्या की सीबीआई जांच के सिंगल बेंच के आदेश को रद्द कर दिया था. शुहैब के माता-पिता सीपी मोहम्मद और एसपी रजिया ने केरल हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.
‘एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना भारत’, हरदीप सिंह पुरी ने PM Modi के नेतृत्व को दिया श्रेय
ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक Lowy Institute की ओर जारी ‘Asia Power Index-2024’ में भारत, रूस और जापान जैसे सुपरपावर देशों को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.





