Bharat Express DD Free Dish

देश

प्रेमचंद शर्मा का गांव बॉर्डर से ज्यादा दूर नहीं है. उन्होंने जब ये देखा कि उत्तराखंड के लोग काफी संख्या में हिमाचल के खेतों में काम करने के लिए जाते हैं, तो सोचा क्यों न वे अपने ही गांव में कुछ ऐसा करें, जिससे जबरदस्त तरक्की हो और बदलाव आए.

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष सीबीआई न्यायाधीश ज्योत क्लेर ने 4 सितंबर को ईडी को नोटिस जारी कर जमानत अर्जी पर जवाब मांगा था. मामले की सुनवाई 11 सितंबर को होगी.

एनजीटी ने सवाल उठाया कि DDA ने 4 अनाधिकृत कालोनियों के लिए DGB के आग्रह पर सीवर लाइन बिछाने का NOC दे दिया है, क्या इससे अनाधिकृत कालोनियों में बसने के लिए प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा है.

स्थानीय लोगों के मुताब‍िक शनिवार को इस बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था. इसी दौरान बिल्डिंग अचानक टेढ़ी होने लगी. लोग जब तक कुछ समझ पाते और वहां से बाहर निकल पाते, इससे पहले ही बिल्डिंग गिर गई.

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़की को छोड़कर चले गए और स्थानीय लोगों द्वारा बचाए जाने से पहले वह एक घंटे से अधिक समय तक अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ी रही.

यूपीएससी ने उन्हें कई बार परीक्षा देने के लिए अपनी पहचान गलत बताने का दोषी पाया. इस विवाद के बाद यूपीएससी ने 2009 से 2023 के बीच आईएएस स्क्रीनिंग प्रक्रिया को पास करने वाले 15,000 से अधिक उम्मीदवारों के डेटा की जांच की थी.

मणिपुर में हिंसा की खबरें फिर से आने लगी हैं. हाल ही में वहां मैतेई समुदाय के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी. उसके बाद जिरीबाम जिले में कुकी समुदाय के चार लोगों को मार दिया गया.

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने पहली बार 1999 के करगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना की सीधी भूमिका को स्वीकार किया है.

शिवराज नामक 20 वर्षीय युवक ने एक वीडियो में कोबरा सांप को अपने मुंह में डाल लिया, जिसके बाद सांप ने उसे काट लिया और उसकी मौत हो गई.

Land for Job Case: कोर्ट मामले को 13 सितंबर के लिए सूचीबद्ध किया है. मामले की सुनवाई के दौरान कथित आरोपी ललन चौधरी के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि ललन चौधरी ने की मौत से संबंधित सर्टिफिकेट अभी तक जारी नहीं किया गया है.