वैवाहिक संबंध बनाए रखने के लिए कानून कैदियों को पैरोल की अनुमति नहीं देता: दिल्ली हाईकोर्ट
अदालत ने कहा कि बच्चा पैदा करने या लिव-इन पार्टनर के साथ वैवाहिक संबंध बनाए रखने के आधार पर पैरोल देना हानिकारक मिसाल कायम करेगा.
दिल्ली महिला आयोग ‘रेप क्राइसिस सेल’: हाईकोर्ट ने संविदा पर नियुक्त वकीलों के पारिश्रमिक को लेकर जारी किया नोटिस
हाईकोर्ट ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) के ‘रेप क्राइसिस सेल’ में संविदा पर नियुक्त वकीलों को उचित पारिश्रमिक न देने के मामले में दिल्ली सरकार व डीसीडब्ल्यू को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है.
घर खरीदने वाले को मानसिक पीड़ा देने पर अदालत ने राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना, कहा- यह रकम पीड़ित को दें
अदालत ने कहा कि घर खरीदना किसी व्यक्ति या परिवार द्वारा अपने जीवनकाल में किए गए सबसे महत्वपूर्ण निवेशों में से एक है. इसमें वर्षों की बचत, सावधानीपूर्वक योजना और भावनात्मक निवेश शामिल है.
क्या कार में लगातार बैठने से हो सकता है Cancer का खतरा? नए अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मॉडल ईयर 2015 से 2022 के बीच 101 इलेक्ट्रिक, गैस और हाइब्रिड कारों की केबिन एयर क्वालिटी का अध्ययन किया गया. इससे पता चला कि इन कार केबिन की हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक है.
अपने जीवनसाथी के रहते मुस्लिम व्यक्ति Live-In Relation में अधिकारों का दावा नहीं कर सकते… Allahabad High Court का बड़ा फैसला, पुलिस को दिया ये आदेश
अदालत ने एक युवक के खिलाफ अपहरण के मामले को रद्द करने और हिंदू-मुस्लिम जोड़े के रिश्ते में हस्तक्षेप न करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणियां कीं.
सुप्रीम कोर्ट में ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की अंतरिम जमानत का विरोध किया
ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि चुनाव की आड़ में रिहाई की कोशिश की जा रही है और इससे गलत परंपरा की शुरुआत होगी. अगर इस आधार पर रिहाई हुई तो किसी नेता को गिरफ्तार करना या हिरासत में रखना कठिन हो जाएगा.
‘अब हम एक नई योजना ला रहे हैं- पहली नौकरी पक्की’, राहुल गांधी बोले— सारे बेरोज़गार युवाओं को काम मिलेगा, 1 लाख रुपये उनके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे
राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी दूर करने का दावा करते हुए कहा कि हम हिंदुस्तान के सारे बेरोज़गार युवाओं को उनका अधिकार देने जा रहे हैं. अपनी योजना से एक साल में 1 लाख रुपये उनके खाते में देंगे.
FSSAI ने मसालों में ‘कीटनाशकों’ के इस्तेमाल की सीमा बढ़ाई, इस कदम का आपके स्वास्थ्य पर क्या होगा असर?
यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब कुछ भारतीय मसालों में एथिलीन ऑक्साइड (Ethylene Oxide) नामक कीटनाशक स्वीकार्य सीमा से अधिक मात्रा पाए जाने के बाद उन्हें सिंगापुर और हांगकांग के बाजारों से हटा दिया गया है.
‘अदालत के मना करने पर भी पेड़ों की कटाई क्यों की गई?’ सुप्रीम कोर्ट ने CPWD महानिदेशक को 14 मई को पेश होने का दिया आदेश
वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि रिज प्रबंधन बोर्ड की संवैधानिकता की जांच करने का समय आ गया है. वह पेड़ों को काटने की इजाजत दे रही है.
चौंकाने वाली रिपोर्ट; भारत में घट गई हिंदुओं की आबादी, जानें क्या है मुस्लिम समेत अन्य मजहबों की स्थिति
India Population: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के एक अध्ययन के मुताबिक, भारत में हिंदुओं की संख्या कम हुई है. इसके अलावा जैन और पारसियों की आबादी भी घटी है.





