Bharat Express DD Free Dish

देश

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आज (बुधवार) को कोलकाता की सांस्कृतिक और शैक्षणिक जगह कॉलेज स्ट्रीट का निरीक्षण किया. यह दौरा भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के उस फैसले के तहत किया गया, जिसमें इस सड़क को लंदन की 'ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट' की तर्ज पर नया रूप देने का प्लान है.

Bihar looteri dulhan case: बिहार के गया में कथित लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन एजेंट के साथ फरार हो गई. पीड़ित दूल्हे ने लाखों रुपये, सोने-चांदी के जेवर और नकदी की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

KC Venugopal In Parliament: लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने स्थगन प्रस्ताव लाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाब मांगा. वेणुगोपाल ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के मुद्दे पर भी सत्ता पक्ष को घेरा. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कथित पेपर लीक मामलों पर सदन में बयान देने की मांग की.

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा. इसी बीच सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमारा समय कीमती है और हम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से तभी मुलाकात करेंगे, जब वे हमारी मांगों को पूरा करने के लिए मानेंगे.

Naimisha Pradhan Instagram controversy: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने लगातार ट्रोलिंग के बीच अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हटा लिया है. विदेश में LLM की पढ़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा, वहीं कई लोगों ने परिवार को राजनीति से दूर रखने की अपील की.

BJP Congress Patna Clash: बिहार की राजधानी पटना में मौजूद कांग्रेस दफ्तर बुधवार को महाभारत का रण बन गया. यहां बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठियां भांजी गई. दोनों ओर से पत्थरबाजी भी की गई. फिलहाल प्रशासन ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिये हैं.

Ferozepur Crime News: पंजाब के जिला फिरोजपुर केंट इलाके में मौजूद एक मशहूर मैदान होटल में एक युवक का पंखे से लटका हुआ मिला शव. जब होटल के कर्मचारी कमरे में सफाई करने पहुंचे तो युवक का शव फंदे से लटकता देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी.

Khatu Shyam controversy: अजमेर में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान कथावाचक किरीट भाई की खाटू श्याम बाबा पर कथित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. नाराज श्याम भक्तों ने होटल के बाहर प्रदर्शन किया, जबकि किरीट भाई ने खेद जताते हुए माफी मांगी.

पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई.

NTPC Vindhyachal road issue: सिंगरौली में NTPC विंध्याचल के पास नवजीवन बिहार से तेलगवां यूपी बॉर्डर तक सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने खुद गड्ढे भर दिए. पार्षद प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर सड़क की मरम्मत की, जिसके बाद NTPC प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं.