Bharat Express DD Free Dish

देश

दिल्ली पुलिस के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत 16 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि डीएमआरसी ने साफ किया है कि इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी और यात्री स्टेशन के भीतर ट्रेन बदल सकेंगे.

Congress Protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में कांग्रेस ने संसद में बड़ा प्रदर्शन किया. पार्टी के सभी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और केंद्र सरकार से जवाब व सख्त कार्रवाई की मांग की.

अजित पवार की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के विकास और जनसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए उनके विजन की सराहना की.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 56वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही विकास यात्रा की सराहना की.

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की. सरकार और आंदोलनकारियों के बीच संवाद की पहल के संकेतों के बीच डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है.

IPL case on lalit modi: IPL 2009 मामले में ललित मोदी ने बड़ी कानूनी राहत मिलने का दावा किया है. उनके अनुसार, SAFEMA अपीलीय न्यायाधिकरण ने ED के मामले के मुख्य आधार को खारिज करते हुए प्रमुख दंडों को रद्द कर दिया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के मौके पर देश भर से शुभकामनाएँ मिल रही हैं. इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने 'X' पर खास बधाई संदेश साझा किया. उन्होंने फडणवीस के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की.

आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए 18 राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है.

Rahul Gandhi Delhi Protest: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई सांसद लोक कल्याण मार्ग के पास धरने पर बैठ गए. नेताओं ने सांकेतिक विरोध के तौर पर अपने हाथ प्लास्टिक की रस्सी जैसी चीज से बांध रखे थे. उनकी मांग थी कि संसद में नीट पेपर लीक और इससे जुड़े छात्रों के आंदोलन पर चर्चा कराई जाए.

Paper Leak Credit War: एक दिन पहले तक आंदोलन के केंद्र में वे छात्र थे, जिन्होंने सड़कों पर पुलिस की कार्रवाई का सामना किया. प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले संगठन और उसके पदाधिकारी भी चर्चा में थे. मगर अगले ही दिन तस्वीर बदल गई. छात्रों की चोटें, उनकी मांगें और आंदोलन की अगली रणनीति पीछे छूटती नजर आईं.