पीवी सिंधु बनी जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय; पीएम मोदी ने दी बधाई
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अकाने यामागुची को हराकर जापान ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है.
संसद में ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC के 20 बागी सांसदों को मिली अलग सीट; NDA में बना नया समीकरण
NCPI Seat In Parliament: तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के बैठने के लिए सदन के स्पीकर ओम बिरला ने मंजूरी दे दी है. इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने काकोली घोष दस्तीदार को NCPI का चीफ व्हिप और सुदीप बंद्योपाध्याय को फ्लोर लीडर के रूप में मान्यता दी है.
पुंछ में मची तबाही, बादल फटने से 15 लोगों की मौत; 10 किलोमीटर दूर बहकर गया मासूम का शव
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में बादल फटने और भारी बारिश से भारी तबाही हुई है. पुंछ में 15 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें मल्हार गांव के एक ही परिवार के 8 लोग शामिल हैं.
करवट लेने जा रहा है मौसम: सुस्त पड़ा मॉनसून अचानक अपनी नींद से जागा; अगले कुछ दिनों में इन मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश
Monsoon Return 2026: भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से बेहाल उत्तर और मध्य भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, जुलाई के लंबे 'ब्रेक' के बाद मॉनसून एक बार फिर रौद्र रूप में वापसी करने जा रहा है.
‘कम पढ़ा-लिखा हूं पर…’ PK के फैन हुए खेसारी लाल यादव; बिहार सरकार पर बोला हमला
Khesari Lal Yadav On PK: भोजपुरी सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव भी प्रशांत किशोर (पीके) के फैन हो गए हैं. उन्होंने पीके को पढ़े-लिखे और विजनरी नेता बताया. खेसारी ने जनता से सोच समझकर वोट देने की अपील की. खेसारी लाल यादव पटना में बंटी यादव की हत्या को लेकर परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे.
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में ठाकुर बनाम ठाकुर की जंग! बृजभूषण का BJP से मोहभंग?
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के भीतर ठाकुर नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई चर्चा में है.
राम मंदिर के बाद बांके बिहारी पर उठे सवाल, श्रद्धालुओं के ‘चंदे’ के रिकॉर्ड पर मचा बवाल; कैसे भड़का मामला?
अयोध्या के बाद अब राजस्थान के भरतपुर में बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद शुरू हो गया है. देवस्थान विभाग के अधीन होने के बावजूद यहां सालभर से भक्तों को दान की रसीद नहीं मिल रही है. जानें कैसे हुआ खुलासा.
क्या संसद में पेश होने वाला है परिसीमन बिल? मानसून सत्र शुरु होने से पहले किरेन रिजिजू ने दिया जवाब
20 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने से पहले परिसीमन बिल चर्चा का विषय बन गया है. सवाल है कि क्या सरकार फिरसे इस संसद में पास कराने के लिए पेश करेंगी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया फिलहाल 8 बिल सूचीबद्ध हैं.
हॉस्टल में जब अचानक हो गई खूंखार शिकारी ‘मगरमच्छ’ की एंट्री, खाना छोड़ जान बचाकर भागे कर्मचारी, देखें VIDEO
Crocodile in Kota Hostel Mess: कोटा के बोरखेड़ा इलाके में एक बॉयज हॉस्टल के बेसमेंट स्थित मेस में अचानक 5 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया. खाना बना रहे कर्मचारियों और कोचिंग छात्रों में अफरा-तफरी मच गई. वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया.
सरहद की जंग जीती…अब अपनी जमीन की जंग, तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिकों की जमीन पर कब्जा
Ex Serviceman Land Fraud: राजस्थान के जांबाज सैनिक आज अपने ही हक की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं. रिटायर्ड सैनिकों का आरोप है कि सरकार ने उनकी वीरता को देखते हुए जमीन आवंटित की थी, लेकिन उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री से लेकर म्यूटेशन तक कर दिया गया, जिसकी वजह से वो अपनी ही जमीन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं.





