Bharat Express DD Free Dish

देश

Sonam Wangchuk Health Update: सफदरजंग अस्पताल के अनुसार सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन 21 दिन की भूख हड़ताल के बाद डिहाइड्रेशन की समस्या बनी हुई है. डॉक्टरों की निगरानी जारी है.

वीर मंगल पांडे की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और ओम बिरला समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने कहा कि मंगल पांडे का साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी हर भारतीय को गर्व और राष्ट्रभक्ति से भर देता है.

Mangal Pandey Jayanti: मंगल पांडे जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी. जानिए 1857 की क्रांति में मंगल पांडे की भूमिका, बलिदान और उनके ऐतिहासिक योगदान की पूरी कहानी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए राजधानी के विकास और जनहित के लिए उनके प्रयासों की सराहना की. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच देर रात भारी गोलीबारी हुई. भारतीय सेना ने संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय मानसून के चलते कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है.

Ajay Mahto Arrest: झारखंड में माओवादियों के शीर्ष कमांडर और 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ मोछू उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया गया है.अजय महतो के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों में हत्या, आईईडी विस्फोट, सुरक्षाबलों पर हमले और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे 240 से अधिक मामले दर्ज हैं.

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी अनुपस्थिति में अब उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च का नेतृत्व करने का ऐलान किया है.

CBSE Second Board Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं की द्वितीय बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं. यह परीक्षा 15 मई से 21 मई तक हुई थी. CBSE बोर्ड के मुताबिक 10वीं के छात्र एक साल में दो बार बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में हाई-लेवल मीटिंग कर रणनीतिक रूप से अहम 'चिकन नेक' और भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा की समीक्षा की.