Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कथित अनियमितताओं और ‘मर्सी चांस’ के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की धांधली का आरोप लगाया गया है. INSO ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े छात्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

IMD ने दिल्ली-NCR, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश के ऊपर बने लो-प्रेशर एरिया और बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से अगले 48 घंटे मौसम बेहद सक्रिय रहने की संभावना है.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि देश 15 अगस्त 2026 को आजादी के 80 वर्ष पूरे करने जा रहा है, लेकिन गांवों के सरकारी स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं.

रांची में भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद बवाल बढ़ गया है. इसके विरोध में बीजेपी ने 11 अगस्त को 'झारखंड बंद' की घोषणा की है.

लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री के जवाब से विपक्ष को डरना नहीं चाहिए. भारी शोर-शराबे के बीच ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 पारित हो गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को एनसीपी (एसपी) सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि क्या एनसीपी (एसपी) परिसीमन बिल पर एनडीए सरकार का समर्थन करेगी.

भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में हरियाणा में किसानों ने 'जेल भरो आंदोलन' शुरू कर दिया है. करनाल में किसानों और आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन कर डीसी दफ्तर पर गिरफ्तारियां दीं.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पूर्व छात्र उमर खालिद की किताब के बुक डिस्कशन को लेकर भारी हंगामा हो गया है. प्रशासन ने बुकिंग रद्द की, जिसके बाद खुले में लेफ्ट और ABVP छात्रों के बीच जमकर 'रिहाई' और 'फांसी दो' की नारेबाजी हुई.

Nawada hen theft: बिहार के नवादा (हिसुआ) में चोरों ने एक मुर्गी फार्म की जाली तोड़कर 1500 मुर्गियां चुरा लीं, जिनकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है. चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पुलिस जांच में जुटी है.

मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की कठोर साधना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital