Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

'मन की बात' के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के संबोधन के लिए देशवासियों से सुझाव आमंत्रित किए. पीएम ने 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी.

'मन की बात' के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले निजी रॉकेट विक्रम-1 की सफलता और भारतीय छात्रों के ओलंपियाड प्रदर्शन की सराहना की. पीएम ने कहा कि स्पेस सेक्टर में निजी भागीदारी और युवाओं की प्रतिभा भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है.

'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की. उन्होंने अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के रिकॉर्ड वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए प्रकृति को भविष्य की सबसे बड़ी विरासत बताया.

'मन की बात' के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनौर की महिलाओं द्वारा तैयार 'विदुर प्रेरणा हर्बल टी' की सराहना की. उन्होंने कहा कि महज ₹1 लाख से शुरू हुआ यह प्रयास आज महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है.

Kayalvizhi bank manager slap case: चेन्नई में पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की बेटी कयालविझी का बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने का CCTV वीडियो वायरल हो गया है. लिफ्ट विवाद के बाद हुई इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रह्लाद जोशी को देश के नए शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जानिए उनकी पढ़ाई-लिखाई, हुबली ईदगाह आंदोलन और राजनीतिक सफर से जुड़ी खास बातें.

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर जानिए 1999 के कारगिल युद्ध की पूरी कहानी. कैसे भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत टाइगर हिल, तोलोलिंग और प्वाइंट 4875 समेत अहम चोटियों को पाकिस्तान से वापस हासिल किया

27वें कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के वीर जवानों और शहीदों के अदम्य साहस व सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी. पीएम ने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का शौर्य और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी.

Revanth Reddy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह Gen-Z नेता को शिक्षा मंत्री बनाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 21 साल करने की भी वकालत की.

Amit Shah on Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस 2026 पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और ऑपरेशन विजय की वीरगाथा को याद किया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital