बंगाल की खाड़ी से उठा भयंकर तूफान, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में मचेगी भारी तबाही! जान लें अपने शहर का हाल
आईएमडी ने अगले 4-5 दिनों के लिए देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड और पहाड़ी राज्यों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है...
बैंक लॉकर में छिपा रखी थी सोने की ईंटें और चांदी की छड़ें: मैसूर में BEML के पूर्व अधिकारी पर CBI का शिकंजा
Mysuru CBI Raid: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल), मैसूर के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक के बैंक लॉकरों से 1.24 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है.
रेत खनन विवाद में सुलग उठा जहानाबाद! दो गांवों के बीच कई राउंड फायरिंग, 6 लोगों के सीने और पैर में लगी गोली
Jehanabad Firing: बिहार के जहानाबाद जिले में रेत खनन से जुड़े विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, यह फायरिंग घोसी पुलिस स्टेशन के इलाके में चैती-पीपर और गिंजी गांवों के बीच हुई.
दादरी बस स्टैंड पर नाइट सिक्योरिटी फेल; लॉक्ड सरकारी बस को सरेआम ले उड़े चोर, महकमे में मचा हड़कंप
हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरों ने भिवानी डिपो की एक सरकारी रोडवेज बस (HF55GV-3683) चुरा ली. शुक्रवार रात को नाइट स्टे के लिए खड़ी की गई यह बस सुबह गायब मिली. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.
पैर में चोट पर सिर में इंफेक्शन बताकर कर दिया ऑपरेशन; मरीज के मरते ही थमा दिया 16 लाख का बिल
रांची के राज अस्पताल में सड़क हादसे के बाद भर्ती एक मरीज की मौत पर भारी हंगामा हुआ. परिजनों ने पैर की चोट में सिर का इंफेक्शन बताने और 16 लाख का बिल वसूलने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
लखनऊ में सजेगा एशिया का पहला ‘पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लॉन्च किया ब्रोशर
लखनऊ में ‘पृथ्वी 2026 भारत का पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव’ की घोषणा के साथ विज्ञान और सिनेमा को जोड़ने की एक अनोखी पहल सामने आई है.
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: भारत-अमेरिका मित्रता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प
PM Modi US Independence Day: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और वहां की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ओर से अमेरिका को इस ऐतिहासिक अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं हैं.
भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को नई उड़ान: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के साणंद में CG Semi OSAT सुविधा का किया उद्घाटन
PM Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में CG Semi की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) सुविधा का उद्घाटन किया. उन्होंने इसे भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.
भारत सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा- प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी की ओएसएटी सुविधा का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह साबित करती है कि देश जिस लक्ष्य का संकल्प लेता है, उसे पूरा करके दिखाता है.
सेमीकंडक्टर हब बनने की ओर देश का बड़ा कदम, पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में किया OSAT प्लांट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा का उद्घाटन किया, जो भारत की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यात्रा में एक अहम पड़ाव है.





